WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने खड़ी की ऑल राउंडरों की फ़ौज, नीलामी में तैयार हुई धांसू टीम
Gujarat Giants Squad WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी खत्म होने के बाद स्थिति साफ़ हो गई। गुजरात जायंट्स ने कुछ बेहतरीन प्लेयर्स को अपनी टीम में शामिल किया। अब अगले साल जनवरी में होने वाले इवेंट के दौरान टीमों के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। गुजरात ने सोफी डिवाइन को लाने के लिए सर्वाधिक 2 करोड़ खर्च किये।
रिटेंशन के दौरान गुजरात ने एश्ले गार्डनर और बेथ मुनी को रखने का फैसला लिया था। गार्डनर को 3 करोड़ 50 लाख की भारी रकम मिली है। बेथ मुनी को ढाई करोड़ की बड़ी रकम के साथ टीम में रखा गया था। बाकी प्लेयर्स को रिलीज कर नीलामी में जाने का निर्णय लिया गया।

गुजरात ने ऑल राउंडरों पर ज्यादा फोकस रखते हुए काश्वी गौतम, कनिका आहूजा, तनुजा तंवर, जैर्जिया वैरहेम, अनुष्का शर्मा आदि प्लेयर्स को टीम में शामिल किया है। टी20 के लिए बेस्ट रणनीति ऑल राउंडर को टीम में रखने की होती है, इसी वजह से इन प्लेयर्स को शामिल किया गया।
Gujarat Giants Team (गुजरात जायंट्स टीम)
रिटेन प्लेयर्स
एश्ले गार्डनर, ऑल-राउंडर - ₹3.50 करोड़
बेथ मूनी, कीपर - ₹2.50 करोड़
इन खिलाड़ियों को खरीदा गया
सोफी डिवाइन, ऑल-राउंडर - ₹2 करोड़
रेणुका सिंह ठाकुर, पैसर - ₹60 लाख
भारती फुलमाली, बैटर - ₹70 लाख
टिटास साधू, पैसर - ₹30 लाख
कश्मी गौतम, ऑल-राउंडर - ₹65 लाख
कनिका आहुजा, ऑल-राउंडर - ₹30 लाख
तनुजा कंवर, ऑल-राउंडर - ₹45 लाख
जॉर्जिया वेयरहम, ऑल-राउंडर - ₹1 करोड़
अनुष्का शर्मा, ऑल-राउंडर - ₹45 लाख
हैप्पी कुमारी, बॉलर - ₹10 लाख
किम गार्थ, पैसर - ₹50 लाख
यस्तिका भाटिया, कीपर - ₹50 लाख
शिवानी सिंह, कीपर - ₹10 लाख
डैनी वायट हॉज, ₹50 लाख - बल्लेबाज़
राजेश्वरी गायकवाड़, ₹40 लाख - स्पिनर
आयुषी सोनी, ₹30 लाख - ऑलराउंडर












Click it and Unblock the Notifications