Rivaba Jadeja के शपथ ग्रहण में बेटी के साथ पहुंचे रविंद्र जडेजा, विधायक के बाद अब मंत्री बनीं पत्नी
Gujarat Cabinet Rejig 2025 Rivaba Jadeja: प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को एक बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी मिली है। रिवाबा को शुक्रवार को घोषित किए गए गुजरात के नए मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। जामनगर उत्तर से विधायक रिवाबा अब 26 सदस्यीय नए मंत्रिमंडल का हिस्सा हैं।इस दौरान रवींद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण में बेटी के साथ भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी पहुंचे हैं।
विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा बदलाव (Gujarat Cabinet Rejig 2025 Rivaba Jadeja)
यह राजनीतिक बदलाव राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों और 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। राजनीतिक नेतृत्व को फेरबदल के लिए पर्याप्त समय देने हेतु मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर सभी गुजरात मंत्रियों ने गुरुवार को अपने इस्तीफे सौंप दिए थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पटेल ने राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और औपचारिक रूप से नए कैबिनेट सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने की अनुमति मांगी।

गुजरात कैबिनेट का नया गणित
गुजरात विधानसभा में कुल 182 सदस्य हैं और नियमों के अनुसार राज्य में अधिकतम 27 मंत्री हो सकते हैं। इससे पहले निवर्तमान मंत्रिपरिषद में आठ कैबिनेट रैंक के मंत्री, दो स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और छह राज्य मंत्री शामिल थे। अब नए मंत्रिमंडल में रिवाबा जडेजा का शामिल होना खास तौर पर उनके युवा और लोकप्रिय चेहरे को देखते हुए, बीजेपी के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।
रिवाबा का राजनीतिक सफर
रिवाबा जडेजा ने साल 2019 में बीजेपी ज्वॉइन की थी। इसके बाद, 2022 गुजरात विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें जामनगर उत्तर सीट से उम्मीदवार बनाया। इस चुनाव के दौरान उनके क्रिकेटर पति रवींद्र जडेजा ने भी उनके लिए ज़ोरदार प्रचार किया था। रिवाबा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50,000 से अधिक वोटों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी। चुनाव में उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी (AAP) के करशनभाई करमूर थे, जिन्हें 23 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार बिपेन्द्रसिंह चतुरसिंह जडेजा 15.5 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications