GT vs RCB: क्रिस गेल के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंचे किंग कोहली, गुजरात के खिलाफ रचेंगे इतिहास?

GT vs RCB Virat Kohli world record: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ विराट कोहली इतिहास रचने के इरादे से उतरेंगे। कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 14,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने से महज 106 रन दूर हैं। अगर वे आज यह कारनामा करते हैं तो क्रिस गेल का सालों पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। आरसीबी के लिए यह जीत उन्हें प्वॉइंट्स टेबल के शिखर पर भी पहुंचा सकती है।

क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका? (GT vs RCB Virat Kohli world record)

विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बनने की दहलीज पर हैं। लेकिन खास बात यह है कि वे क्रिस गेल को पछाड़कर दुनिया में सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। कोहली के नाम फिलहाल 405 पारियों में 13,894 रन दर्ज हैं। उन्हें 14 हजार का आंकड़ा छूने के लिए 106 रनों की दरकार है।

GT vs RCB 1

कोहली इतिहास रचने के दहलीज पर

क्रिस गेल ने 423 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था। कोहली के पास गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 17 पारियां बची हैं, लेकिन जिस फॉर्म में वे हैं, फैंस को उम्मीद है कि अहमदाबाद की पिच पर ही यह करिश्मा हो जाएगा। टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों की लिस्ट में कोहली टॉप पर हैं। रोहित शर्मा (12,385 रन) दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन कोहली उनसे कोसों आगे निकल चुके हैं। अगर आज कोहली 106 रन बना लेते हैं, तो वे टी20 इतिहास के सबसे महानतम बल्लेबाजों की फेहरिस्त में गेल के सबसे करीब पहुंच जाएंगे।

गुजरात के लिए जीत बेहद जरूरी

आरसीबी इस सीजन में ट्रेंड सेटर रही है। 8 मैचों में 6 जीत के साथ बेंगलुरु की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और टॉप पर काबिज पंजाब किंग्स से महज एक अंक पीछे है। आज की जीत आरसीबी को नंबर-1 की कुर्सी दिला सकती है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस 8 मैचों में 4 जीत के साथ 5वें स्थान पर है और प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए उसे हर हाल में जीत चाहिए।

पिछली बार ऐसा रहा था हाल

दोनों टीमें जब पिछली बार एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भिड़ी थीं, तब दिल्ली से मिली हार के बाद आरसीबी ने जोरदार वापसी की थी। उस मैच में कोहली ने 81 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली थी, हालांकि वे शतक से चूक गए थे। आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम की सपाट पिच पर कोहली उस कसक को पूरा करना चाहेंगे। 37 साल की उम्र में विराट कोहली जिस फिटनेस और भूख के साथ खेल रहे हैं, वह युवाओं के लिए मिसाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+