GT vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जड़े 243 रन, श्रेयस अय्यर 97 पर नाबाद, प्रियांश-शशांक का आया तूफान
GT vs PBKS, IPL 2025: पंजाब किंग्स ने गुजरात के सामने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब की तरफ से प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पारी का आगाज किया। प्रभसिमरन सिंह इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और जल्द ही पवेलियन लौट गए। लेकिन प्रियांश आर्या ने अपने पहले ही आईपीएल मैच में जलवा बिखरने का काम किया।
श्रेयस अय्यर ने खेली तूफानी पारी (GT vs PBKS, IPL 2025)
पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 244 रनों का लक्ष्य दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब की तरफ से पहली बार कप्तानी करने वाले श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 243 रन बनाए। यह पंजाब का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है। श्रेयस अय्यर ने पां चौके और 9 छक्के की मदद से नाबाद 97 रनों की पारी खेली।

प्रियांश-शशांक का आया तूफान
प्रियांश आर्या ने इस मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू किया और 47 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने क8प्तान श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 50 से अधिक रनो की साझेदारी की। वहीं अंत के ओवर में शशांक सिंह ने 16 गेंदों 44 रनों की पारी खेली। अय्यर और शशांक ने अंत के 28 गेंदों में 81 रनों की साझेदारी निभाई।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, इशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहल वढेरा, प्रवीण दुबे, विजयकुमार विशाक, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद।












Click it and Unblock the Notifications