GT vs PBKS: श्रेयस अय्यर की एक गलती से मैक्सवेल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड! रोहित-कार्तिक को पछाड़ा

GT vs PBKS, IPL 2025: पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 में एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। मैक्सवेल ने इस मैच के दौरान शून्य पर आउट होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा डक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सबसे अधिक डक पर आउट होने के मामले में मैक्सवेल ने दिनेश कार्तिक और रोहित शर्मा को पछाड़ दिया है।

मैक्सवेल ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड (GT vs PBKS, IPL 2025)

मैक्सवेल को गुजरात टाइटंस के स्पिनर आर साई किशोर ने एलबीडब्लू आउट किया। इस तरह आईपीएल में यह उनका 19वां डक स्कोर था। इस आईपीएल सीज़न की शुरुआत में रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान शून्य पर आउट होकर मैक्सवेल और दिनेश कार्तिक के साथ 18 शून्य पर आउट होने की बराबरी की थी।

GT vs PBKS

आरसीबी ने किया था रिलीज

मैक्सवेल का प्रदर्शन पिछले सीजन में उम्मीद से काफी नीचे रहा था, खासकर बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में वह फ्लॉप रहे थे। हालांकि, उनके पास आरसीबी से रिलीज होने के बाद पंजाब किंग्स के लिए एक नई शुरुआत करने का मौका था। पंजाब ने 4.2 करोड़ में ऑक्शन में मैक्सवेल को खरीदा था। लेकिन मैक्सवेल पहले मैच में अपना दमखम दिखाने में असमर्थ रहे।

अय्यर से हुई गलती

अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए थे। ई किशोर ने मैक्सवेल को आउट कर लगातार 2 गेंदों में 2 विकेट चटकाए। अगर कप्तान श्रेयस अय्यर मैक्सवेल को डीआरएस लेने के लिए कहते तो शायद वह नॉट आउट होते क्योंकि गेंद बाहर जा रही थी।

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज़्यादा डक

ग्लेन मैक्सवेल - 130 पारियों में 19 डक
रोहित शर्मा - 253 पारियों में 18 डक
दिनेश कार्तिक - 234 पारियों में 18 डक
पीयूष चावला - 92 पारियों में 16 डक
सुनील नरेन - 111 पारियों में 16 डक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+