GT vs MI: रोहित शर्मा गुजरात के खिलाफ मुकाबले से क्यों हैं बाहर? कारण आया सामने

GT vs MI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस आईपीएल में आज मुकाबला खेल रही है लेकिन मुख्य खिलाड़ी रोहित शर्मा नहीं खेल रहे हैं। यह टीम के लिए एक बड़ा झटका है। ज्यादातर फैंस मुंबई इंडियंस को उनकी वजह से ही सपोर्ट करते हुए दिखाई देते हैं।

दरअसल रोहित शर्मा को आरसीबी के खिलाफ हुए मुकाबले में चोट लग गई थी। इसके बाद वह बाहर हो गए। हेमस्ट्रिंग में समस्या की वजह से रोहित शर्मा बाहर हुए थे। इसके बाद पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ भी वह टीम से बाहर ही थे।

rohit sharma

आज एक बार फिर से रोहित नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक पांड्या ने पिछले मैच में ही साफ़ कर दिया था कि रोहित को ठीक होकर वापसी करने में अभी दो मैचों का समय लग जाएगा। इस वजह से वह आज भी गेम से बाहर हैं। मुंबई के खराब प्रदर्शन के बीच रोहित का बाहर होना अच्छा संकेत नहीं है।

रोहित शर्मा ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए एक धांसू अर्धशतक बनाया था। इसके बाद अगले मैचों में भी वह फॉर्म में दिखाई दे रहे थे। ऊपरी क्रम में उनका बल्ला चलता है, तो मिडिल ऑर्डर अपना काम बखूबी कर पाता है। मुंबई इंडियंस चार मैच हारकर संघर्ष कर रही है।

कृष भगत टीम में शामिल (Who is Krish Bhagat)

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के बीच अपने स्क्वाड में बड़ा बदलाव करते हुए युवा खिलाड़ी कृष भगत को टीम में शामिल किया था। उन्हें चोटिल ऑलराउंडर अथर्व अंकोलेकर के विकल्प के तौर पर लाया गया है, जो इंजरी के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। आज कृष भगत को खेलने का मौका मिल गया, उनका डेब्यू हुआ है। पंजाब के 21 वर्षीय कृष भगत एक मध्यम तेज गेंदबाज हैं और अपनी बल्लेबाजी से भी टीम को मजबूती दे सकते हैं। मुंबई ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर साइन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+