ईगो या इत्तेफाक? LIVE मैच में Shubman Gill और Hardik Pandya के बीच दिखी तकरार! वायरल वीडियो देख हर कोई हैरान

IPL 2025 के एलिमिनेटर मैच में टॉस के दौरान गुजरात टाइटन्स (GT) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) और मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बीच एक अजीबो-गरीब वाकया देखने को मिला, जिसने फैंस को चौंका दिया।

दरअसल, जैसे ही टॉस का सिक्का मुंबई इंडियंस के पक्ष में गिरा, गिल आगे बढ़ने की बजाय पीछे हट गए और इस दौरान जब हार्दिक ने दोस्ताना हाथ बढ़ाया, तो शुभमन ने उसे देखना तक जरूरी नहीं समझा। इस अनजाने में बने 'अवॉर्कर्ड' पल ने सोशल मीडिया पर 'ईगो क्लैश' की चर्चाओं को हवा दे दी।

shubman Gill and Hardik pandya

टॉस के बाद दोनों कप्तानों के बीच यह नजारा फैंस के लिए बड़े सवाल खड़े कर गया कि क्या यह बस एक सामान्य मिसअंडरस्टैंडिंग थी या फिर कुछ और? कुछ दर्शकों ने इसे शुभमन गिल की तरफ से इगो का संकेत बताया, जबकि अन्य ने इसे केवल टेंशन और मैच के दबाव में हुआ एक मामूली पल माना। चाहे जो हो, इस छोटी सी घटना ने मैच से ज्यादा ध्यान अपनी तरफ खींचा और दोनों के बीच हल्की खटपट की खबर फैला दी।


मुंबई ने की क्वालीफायर 2 में जगह पक्की
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL 2025 के एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस (GT) को 20 रन से हराकर क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। रोहित शर्मा की शानदार 50 गेंदों में 81 रन की पारी और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी की बदौलत MI ने GT को हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी MI ने 20 ओवर में 228/5 रन बनाए, जिसमें जॉनी बेयरस्टो, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने भी शानदार प्रदर्शन किया। GT ने पहले ही ओवर में कप्तान शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया, लेकिन बी साई सुदर्शन की 80 रन की पारी और वाशिंगटन सुंदर की 48 रन की विस्फोटक पारी ने उम्मीद जगाए रखी। जीत के साथ MI IPL 2025 के क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स (PBKS) से खेलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+