GT vs DC Match Batsman Prediction: कौन बल्लेबाज बनाएगा आज सबसे ज्यादा रन?

IPL 2023 DC vs GT Batsman Prediction: आईपीएल 2023 में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस का मैच है। आज के मैच में सबसे ज्यादा कौन बनाएगा?

GT vs DC Match Batsman Prediction in Hindi

DC vs GT Batsman Prediction in Hindi: आईपीएल 2023 के मैच नंबर 7 में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की टीमें सीजन में अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरेंगी। दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में लखनऊ सुपरजाइंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड के धाकड़ प्रदर्शन से मात मिली। वही गुजरात टाइटंस ने अपने घरेलू मैदान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर 16वें सीजन की विजयी शुरुआत की थी। देखना होगा डिफेंडिंग चैंपियन आज दिल्ली के घरेलू मैदान पर कैसा खेलते हैं।

आज मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर अच्छी खासी रन निकलते हैं जहां पहली पारी का और औसत स्कोर 164.5 और जीतने का विजयी स्कोर 180.8 रहता है। दोनों ही टीमों के पास ऐसे आक्रामक बल्लेबाजों की पूरी फौज मौजूद है जो इस मैदान पर बहुत तेजी से बना सकते हैं।

1. डेविड वार्नर

इस मैदान पर डेविड वॉर्नर ने 28 आईपीएल मैच खेले हैं और 30.83 के औसत के साथ बल्लेबाजी की है। वे पिछले 10 आईपीएल मैचों में 51 के जबरदस्त औसत के साथ 357 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट डेढ़ सौ के करीब रहा है। डेविड ने इस सीजन के पहले मैच में भी अर्धशतक लगाया था और वह आज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो सकते हैं।

2. शुभमन गिल

आज की लिस्ट में नंबर दो पर आते हैं प्रचंड फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल। आईपीएल में गिल की इंटरनेशनल क्रिकेट की फॉर्म को बरकरार ना रखने का कोई कारण नजर नहीं आता है। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में भी 63 गेंदों पर 36 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने पिछले 10 आईपीएल मैचों में 42.7 रन बनाए हैं और आज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हो सकते हैं।

3. मिशेल मार्श-

दिल्ली कैपिटल्स के मिशेल मार्श पिछले मुकाबले में मार्क वुड के सामने धराशाई हो गए थे लेकिन वे एक बहुत ही खतरनाक बल्लेबाज है जो कुछ गेंदों पर ही बड़ी-बड़ी पारियां खेल सकते हैं। अगर मिशेल मार्च आज के मैच में कुछ गेंदे खेलने में कामयाब रहते हैं तो एक बड़ा स्कोर कर सकते हैं। उन्होंने पिछले आठ आईपीएल मुकाबलों में 142.77 के स्ट्राइक रेट के साथ और 32 की औसत के साथ 237 रन बनाए हैं।

4. डेविड मिलर-

इसके अलावा गुजरात टाइटंस की टीम में डेविड मिलर भी लौट आए हैं जिन्होंने पिछले सीजन में 142.77 के स्ट्राइक रेट के साथ 481 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इनमें कई मैच विजेता पारी मौजूद थी। मिलर पहला मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन अब नेशनल टीम की ड्यूटी पूरी करने के बाद आईपीएल के 16वें सीजन के लिए तैयार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+