GST 2.0: रोहित-कोहली को मैदान पर देखना पड़ेगा जेब पर भारी, IPL टिकट हुआ अब और महंगा, फैंस मायूस

GST 2.0, IPL Tickets: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग को भारत में क्रिकेट के सबसे बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है। हर साल इस टूर्नामेंट का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ करते हैं। आईपीएल 2026 के लिए भी अभी से ही फैंस के बीच चर्चाओं का माहौल तेज है। लेकिन इस बीच आईपीएल फैंस के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई है। जिसका असर सीधा उनके जेब पर देखने को मिलने वाली है।

आईपीएल टिकट हुई पहले से महंगी (GST 2.0, IPL Tickets)

दरअसल, सरकार द्वारा लागू की गई नई GST व्यवस्था (GST 2.0) के तहत आईपीएल और इसी तरह के हाई-प्रोफाइल स्पोर्ट्स इवेंट्स के टिकटों पर टैक्स दर 28% से बढ़ाकर 40% कर दी गई है। इस फैसले के बाद आईपीएल के टिकट अब लग्ज़री कैटेगरी में आ गए हैं। यानी इनकी गिनती अब कैसिनो, रेस क्लब और महंगी चीज़ों के साथ की जाएगी। नतीजतन, फैंस को स्टेडियम में बैठकर विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल और एमएस धोनी जैसे सितारों को खेलते देखने के लिए पहले से ज्यादा पैसा खर्च करना होगा।

GST 2 0 1

कितना महंगा हुआ IPL टिकट?

पहले अगर किसी IPL टिकट की कीमत 1000 रुपये होती थी तो उस पर 28% GST जुड़कर कुल कीमत 1280 रुपये की पड़ती थी। लेकिन अब 40% टैक्स लगने से यही टिकट 1400 रुपये में मिलेगा। यानी हर 1000 रुपये पर फैंस को 120 ज्यादा खर्च करना होगा। लिहाजा मैच देखने वाले फैंस की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा। टिकट महंगे होने के कारण अब मैच देखने जाने से पहले फैंस को अपनी आर्थिक मौजूदा स्थिति का बेहतर ढंग से आकलन करना होगा।

आखिर IPL के टिकट के दाम ही क्यों बढ़ें?

ध्यान देने वाली बात है कि यह टैक्स दर सिर्फ आईपीएल और अन्य बड़े फ्रेंचाइज़ी लीग्स जैसे हाई-वैल्यू स्पोर्ट्स इवेंट्स पर लागू होगी। वहीं, साधारण क्रिकेट मैचों के टिकट पर अभी भी 18% GST ही लगेगा। यानी रणजी ट्रॉफी या द्विपक्षीय सीरीज देखने वालों को ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। जहां IPL फैंस को झटका लगा है, वहीं सिनेमा प्रेमियों के लिए राहत की खबर है। अब 100 रुपये तक के मूवी टिकट पर सिर्फ 5% GST लगेगा (पहले 12% था)। हालांकि, 100 रुपये से महंगे टिकटों पर 18% GST पहले की तरह ही जारी रहेगा।

समझने के लिए यहां कुछ उदाहरण हैं....

500 रुपये का टिकट अब पड़ेगा 700 रुपये (पहले 640 रुपये लगता था)
1000 रुपये का टिकट अब पड़ेगा 1400 रुपये (पहले 1280 रुपये लगता था)
2000 रुपये का टिकट अब पड़ेगा 2800 रुपये (पहले 2560 रुपये लगता था)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+