'फोटो खींचनी है क्या?', ग्रेट खली से कैसे हुई थी विराट कोहली की पहली मुलाकात, राज से हटा पर्दा!

Great Khali Meet Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली फिलहाल मैदान से दूर हैं। आईपीएल के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना था। लेकिन विराट कोहली ने टेस्ट सीरीज से ठीक पहले इस फॉर्मेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने एक साथ टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने का मन बनाया। विराट कोहली टेस्ट से पहले टी-20 को भी अलविदा कह दिया था।

विराट कोहली से कैसे हुई थी पहली मुलाकात (Great Khali Meet Virat Kohli)

टी-20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद भी फैंस के बीच विराट कोहली चर्चाओं में बने रहते हैं। डब्ल्यू डब्ल्यू ई के पॉपुलर रेसलर द ग्रेट खली ने विराट कोहली को लेकर एक मजेदार खुलासा किया है। हाल ही में खली ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उनकी और कोहली की मुलाकात श्रीलंका के एक रेस्टोरेंट में अचानक हुई। विराट कोहली के साथ पहली मुलाकात को याद करते हुए खली ने उनकी जमकर तारीफ भी की।

Virat Kohli 1

श्रीलंका में ऐसे मिले पहली बार

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए द ग्रेट खली ने बताया कि मैं श्रीलंका में एक होटल में रुका हुआ था, वहीं भारतीय टीम भी ठहरी हुई थी। एक दिन मैं होटल के रेस्टोरेंट में बैठा था, तभी टीम इंडिया के खिलाड़ी वहां आए। विराट कोहली मुझे देखकर बहुत उत्साहित हो गए और बोले भाई, फोटो खींचनी है क्या?' मैंने हां कहा और वहीं हमारी पहली तस्वीर क्लिक हुई।

खली ने की कोहली की तारीफ

खली ने आगे कहा कि वह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी और लोगों ने उसे कई बार शेयर किया। साथ ही उन्होंने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और देश के लिए खेलने वाले ऐसे स्पोर्ट्समैन पर गर्व होता है। गौरतलब है कि विराट कोहली ने अगस्त 2017 में खली के साथ अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए खली की जमकर तारीफ की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+