India Vs Australia Final: वर्ल्ड कप का जश्न मना रहा गूगल, मैच से पहले बनाया ये खास डूडल
Google Doodle for World Cup: आज का Google डूडल 2023 वर्ल्ड कप का जश्न मना रहा है। भारत की मेजबानी में गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप पर पूरी दुनिया अपनी निगाहें हैं। गूगल भी इससे अछूता नहीं दिख रहा है। आज 19 नवंबर को खेले जाने वाले मैच को लेकर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है।
बताते चलें कि इस डूडल के जरिये फाइनल को लेकर गूगल ने खास संदेश दिया है। इसमें गूगल ने O को वर्ल्ड कप के तौर पर बनाया है। और बाकि लेटर्स को खिलाड़ियों की तरह दिखाया है। L को बैट के रूप में दिखाया गया है। बैकग्राउंड की बात करें तो स्टेडियम में खेल के नजारे दिख रहे हैं।

अपने डूडल के बारे में बताते हुए गूगल ने कहा कि आज का डूडल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2023 आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप का जश्न मना रहा है। इस साल भारत ने अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका सहित 10 राष्ट्रीय टीमों की मेजबानी की।
बताते चलें कि भारत में वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर को हुई थी। उसी दिन गूगल ने डूडल बनाकर इसका जश्न मनाया था। वर्ल्ड कप हर बार की तरह इस बार भी काफी रोमांचक चल रहा है। विश्व कप मैच की शुरुआत 1975 में हुई थी और ये इस टूर्नामेंट का 13वां संस्करण है।










Click it and Unblock the Notifications