ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने अपनी ही टीम को चेताया, कहा- भारत में जाकर सीरीज जीतना नहीं होगा आसान
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेला जाना है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया को भारतीय दौरे पर आना है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज को लेकर अपनी बात रखी है।
15 अगस्त, नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेला जाना है। अगले साल ऑस्ट्रेलिया को भारतीय दौरे पर आना है। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज को लेकर अपनी बात रखी है। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर पूर्व गेंदबाज ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत को भारत में जाकर हराना आसान नहीं होगा।

ये है ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती
Recommended Video
ग्लेन मैकग्रा के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती भारत में आकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मैकग्रा ने कहा कि साल 2004 में ऐसा करने के लिए हम काफी भाग्यशाली थे। आपको अच्छी योजनाओं के साथ आना होगा, बल्लेबाजों को टर्निंग पिचों पर अनुकूलन बल्लेबाजी करनी होगी। गेंदबाजों को भी उन परिस्थितियों में गेंदबाजी करना सीखना होगा।
2004 में टेस्ट सीरीज जीती थी ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट डॉट कॉम के हवाले से ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने अक्टूबर-नंवबर 2004 में भारत में जाकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की थी। लेकिन इसके बाद टीम ऐसा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। हालांकि, टीम ने इस साल मार्च में पाकस्तान ने जाकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम करने में सफलता हासिल की थी। वहीं श्रीलंका में टेस्ट सीरीज को ड्रॉ कराने में सफल रही थी।
खिलाड़ियों को मिलेगा आईपीएल खेलना का फायदा
ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों को भारतीय सरजमीं पर आईपीएल खेलने का अनुभव है। आईपीएल की वजह से लंबे समय तक काफी खिलाड़ी भारत में रहे हैं और यहां कि पिचों को समझने का प्रयास किया है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को ट्रनिंग पिचों के मुताबिक अपने बल्लेबाजी में बदलाव करने होंगे। बता दें कि मैक्ग्रा ने भारत में खेले गए आठ टेस्ट मैचों में कुल 33 विकेट चटकाए थे। उनके रिकॉर्ड को देखें तो भारत में वह ऑस्ट्रेलिया के सफल गेंदबाजों में गिने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications