Giants vs Warriorz: 400 से ज्यादा रनों वाले मैच में गुजरात जायंट्स की रोमांचक जीत, यूपी को चटाई धूल
Giants vs Warriorz: महिला प्रीमियर लीग (Women's Premier League) में गुजरात जायंट्स विमेन ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन ठोक दिए। यह इस मुकाबले का अब तक का सबसे बड़ा आकर्षण रहा, जहां गुजरात की टॉप और मिडिल ऑर्डर ने मिलकर रन बरसाए। यूपी ने अच्छा जवाब दिया लेकिन अंत में गुजरात को करीबी जीत मिली।
पारी की शुरुआत में भले ही बेथ मूनी सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद बल्लेबाज़ी पूरी तरह गुजरात के पक्ष में चली गई। सोफी डिवाइन ने महज़ 20 गेंदों में 38 रन बनाते हुए तेज़ शुरुआत दी, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने 30 गेंदों पर 44 रनों की उपयोगी पारी खेलकर रनगति बनाए रखी।

गुजरात की पारी का असली रंग कप्तान ऐश्ली गार्डनर ने जमाया। उन्होंने 41 गेंदों में 65 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल थे। अंत में जॉर्जिया वेयरहैम ने सिर्फ 10 गेंदों पर नाबाद 27 रन (3 छक्के) और भारती फुलमाली ने 7 गेंदों में नाबाद 14 रन बनाकर स्कोर को 200 के पार पहुंचा दिया। गुजरात ने यह स्कोर 10.35 के रन रेट से बनाया, जो UP Warriorz के लिए एक बड़ी चुनौती था।
Giants vs Warriorz: यूपी का धांसू जवाब
गुजरात जायंट्स के 207 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में UP Warriorz की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 197 रन ही बना सकी। शुरुआत यूपी के लिए बेहद खराब रही, जहां किरण नवगिरे सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गईं। कप्तान मेग लैनिंग ने 27 गेंदों पर 30 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन गुजरात के गेंदबाज़ों ने लगातार दबाव बनाए रखा। मिडिल ऑर्डर में हरलीन देओल और दीप्ति शर्मा का जल्दी आउट होना यूपी को भारी पड़ा।
Giants vs Warriorz: लिचफील्ड की धाकड़ बैटिंग
हालांकि, एक छोर से फोबे लिचफील्ड ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए मुकाबले में जान डाल दी। उन्होंने सिर्फ 40 गेंदों में 78 रन ठोके, जिसमें 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। निचले क्रम में श्वेता सेहरावत (25) और अंत में आशा शोभना की 10 गेंदों पर नाबाद 27 रनों की तूफानी पारी ने स्कोर को 200 के करीब पहुंचाया, लेकिन रन रेट का दबाव अंत तक बना रहा। गुजरात की सधी हुई गेंदबाज़ी के सामने यूपी लक्ष्य से 10 रन पीछे रह गई और मुकाबला गुजरात जायंट्स ने अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications