वर्ल्ड कप में कहर बरपाने वाले खिलाड़ी ने रचाई शादी, ऑक्शन में करोड़पति बनना तय!
Gerald Coetzee Marriage: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कई खिलाड़ी स्टार बनकर सामने आए। न्यूजीलैंड की तरफ से ऑलराउंडर रचिन रविंद्र इस वर्ल्ड कप में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। वहीं साउथ अफ्रीका की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी गेराल्ड कोएत्ज़ी ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया।
गेराल्ड कोएत्ज़ी ने किया प्रभावित: गेराल्ड कोएत्ज़ी ने साउथ अफ्रीका के लिए साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट झटकाने का काम किया। 8 महीने पहले साउथ अफ्रीका के लिए डेब्यू करने वाले गेराल्ड कोएत्ज़ी अफ्रीका के लिए आने वाले समय में अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। गेराल्ड कोएत्ज़ी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज का भी हिस्सा हैं। जहां टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

सीरीज से पहले रचाई शादी: भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले गेराल्ड कोएत्ज़ी शादी के बंधन में बंध गए हैं। गेराल्ड कोएत्ज़ी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने भगवान को शुक्रिया अदा भी किया। फैंस लगातार गेराल्ड कोएत्ज़ी को शादी के लिए बधाइयां दे रहे हैं। शादी के बाद गेराल्ड कोएत्ज़ी भी बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
आईपीएल में बिक सकते हैं महंगे: आईपीएल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में गेराल्ड कोएत्ज़ी को बड़ी रकम मिल सकती है। नीलामी के दौरान कई टीमों की नजरे गेराल्ड कोएत्ज़ी पर रहने वाली है। सभी टीमों को लगभग तेज गेंदबाजों की जरूरत है। गेराल्ड कोएत्ज़ी ने जिस तरीके का प्रदर्शन वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान किया। उसे देखते हुए उन्हें हर टीम खरीदना चाहेगी। गेराल्ड कोएत्ज़ी इस साल आईपीएल ऑक्शन में अच्छा खासा रकम मिल सकता है।
8 महीने पहले किया था डेब्यू: गेराल्ड कोएत्ज़ी ने साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल टीम में करीब 8 महीने पहले ही डेब्यू किया था। उन्होंने वर्ल्ड कप में सारे मुकाबले को मिलकर कुछ 14 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 31 विकेट हैं। इस दौरान गेराल्ड कोएत्ज़ी चार बार तीन विकेट झटके जबकि दो बार चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का काम किया। हालांकि अभी तक उन्होंने वनडे फॉर्मेट में पांच विकेट नहीं लिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications