गावस्कर मांगते रह गए सेलिब्रेशन, पंत ने रच डाली नई स्टाइल की कहानी! शतक के बाद बदला जश्न का अंदाज

Rishabh Pant: ऋषभ पंत ने इंग्लैंड में जाकर तहलका मचाने का काम किया है। इंग्लैंड के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए पंत ने अपना बेस्ट देने का प्रयास करते हुए दोनों पारियों में शतक जमा दिया। लीड्स टेस्ट में पहली पारी में सैकड़ा जड़ने के बाद उन्होंने दूसरी पारी में कुछ वही अंदाज दिखाया।

मुकाबले के चौथे दिन के दूसरे सेशन में पंत ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 118 रनों की पारी खेलिल। वह इंग्लैंड में जाकर एक टेस्ट की दोनों पारियों में सैकड़ा जमाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए, इस तरह उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया।

rishabh pant

पिछले कुछ समय से यह भी देखा गया है कि ऋषभ पंत शतक जड़ने के बाद अलग तरीके से सेलिब्रेशन करते हैं। आईपीएल से यह कहानी देखने को मिली। आईपीएल में लखनऊ के लिए शतक जड़कर उन्होंने कलाबाजी करने वाला अंदाज दिखाया था। इसके बाद लीड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में भी उन्होंने कुछ वही किया था।

लीड्स टेस्ट की दूसरी पारी में सैकड़ा जमाने के बाद पंत ने अपना सेलिब्रेशन बदल दिया। महान सुनील गावस्कर भी वहां बैठकर मुकाबला देख रहे थे और उन्होंने शतक पूरा होते ही पंत से कलाबाजी करने के लिए कहा लेकिन पंत ने इशारा किया कि अगली बार करूंगा।

पंत ने अपना हेलमेट खोलकर रख दिया और ग्लव्स भी उतार दिए, इसके बाद हाथ ऊपर करते हुए फैन्स का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शकों की तरफ देखने के बाद उन्होंने टीम की तरफ इशारा किया और बाद में आसमान की तरफ देखकर किस करने का इशारा किया।

Rishabh Pant ने कर दी शायद देरी

इस बार उन्होंने समरसॉल्ट नहीं करते हुए साधारण सेलिब्रेशन किया। सुनील गावस्कर उस नए जश्न की मांग करते रह गए। हालांकि पंत ने ग्लव्स और हेलमेट तो उसी अंदाज में उतारा था लेकिन बाद में शायद अपना इरादा बदल दिया और नॉर्मल जश्न मनाया।

Rishabh Pant के साथ राहुल का चला बल्ला

पंत के अलावा केएल राहुल के बल्ले से भी शतकीय पारी देखने को मिली। केएल राहुल ने रेड बॉल क्रिकेट में डेढ़ साल बाद सैकड़ा जमाया। इससे पहले साल 2023 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। उसके बाद वह सैकड़ा नहीं जमा पाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+