'टी-20 फॉर्मेट चुनौतीपूर्ण...,' राहुल द्रविड़ के हेड कोच बने रहने पर गौतम गंभीर ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी गौतम गंभीर (Gautam gambhir) ने टीम इंडिया के मुख्य कोच के रूप में राहुल द्रविड़ (Rahul dravid) के कार्यकाल विस्तार को लेकर उनकी सराहना की है, और कहा कि यह राष्ट्रीय टीम के लिए आशाजनक खबर है, क्योंकि 'टी20 विश्व कप नजदीक है।

10 दिसंबर से शुरू होगा दूसरा कार्यकाल
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार को द्रविड़ और टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ के लिए कॉन्ट्रैक्ट के विस्तार की घोषणा की। टीम इंडिया के साथ द्रविड़ का दूसरा कार्यकाल 10 दिसंबर से दक्षिण अफ्रीका का दौरा होगा, जिसमें तीन-तीन वनडे और टी20 और दो टेस्ट होंगे। रेड-बॉल मैच 26 दिसंबर से शुरू होगा। इसके बाद जून में वेस्टइंडीज/यूएसए में आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी।

rahul dravid

गंभीर को उम्मीद है कि टीम इंडिया अपना दबदबा कायम रखेगी और अच्छी क्रिकेट खेलेगी। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने इस बात पर जोर दिया कि टी20 फॉर्मेट अलग है, यह चुनौतीपूर्ण होगा और उम्मीद है कि राहुल और सहयोगी स्टाफ अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़, फील्डिंग कोच टी दिलीप और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे टीम इंडिया के साथ अपना कार्यकाल जारी रखेंगे, क्योंकि बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट भी बढ़ा दिया है।

गंभीर ने टी-20 फॉर्मेट को बताया चुनौतीपूर्ण
गंभीर ने एएनआई को बताया कि, 'यह अच्छी बात है क्योंकि टी20 वर्ल्ड कप नजदीक है और आप पूरे सपोर्ट स्टाफ को बदलना नहीं चाहते हैं और यह अच्छा है कि राहुल ने इसे स्वीकार कर लिया है। उम्मीद है कि हम अपना दबदबा बनाए रखेंगे और अच्छी क्रिकेट खेलेंगे।' भारत ने लंबे समय तक ऐसा किया है। टी20 फॉर्मेट अलग और चुनौतीपूर्ण है। उम्मीद है कि राहुल और सहयोगी स्टाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। उन्हें बधाई।'

कार्यकाल विस्तार को लेकर क्या बोले द्रविड़
कार्यकाल के विस्तार पर द्रविड़ ने कहा कि, 'टीम इंडिया के साथ पिछले दो साल पूरी तरह से यादगार रहे हैं। साथ में, हमने उतार-चढ़ाव देखे हैं और इस पूरी यात्रा के दौरान, ग्रुप के भीतर समर्थन और सौहार्द अभूतपूर्व रहा है। ड्रेसिंग रूम में हमने जो संस्कृति स्थापित की है उस पर गर्व है। यह एक ऐसी संस्कृति है, जो एक जैसी बनी रहती है, चाहे विजय के क्षण हों या प्रतिकूल परिस्थिति।'

उन्होंने कहा कि, 'हमारी टीम के पास जो कौशल और प्रतिभा है वह अभूतपूर्व है, और हमने जिस चीज पर जोर दिया है वह है सही प्रक्रिया का पालन करना और हम अपनी तैयारियों पर कायम हैं, जिसका सीधा असर समग्र परिणाम पर पड़ा है।'

उन्होंने कहा कि, 'मैं बीसीसीआई और पदाधिकारियों को मुझ पर भरोसा करने, मेरे दृष्टिकोण का समर्थन करने और इस अवधि के दौरान समर्थन प्रदान करने के लिए धन्यवाद देता हूं। विश्व कप के बाद हम नई चुनौतियों को स्वीकार कर रहे हैं, हम उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+