नागपुर टी20 के बाद गौतम गंभीर के ट्वीट ने मचाई खलबली, क्यों किया भारतीय कोच ने बड़ा खुलासा

Gautam Gambhir: नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत के जश्न के बीच हेड कोच गौतम गंभीर का एक ट्वीट इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया है। यह ट्वीट न केवल क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय है, बल्कि इसने टीम मैनेजमेंट और 'कोच की पावर' को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नागपुर में गंभीर के साथ एक तस्वीर साझा की। थरूर ने गंभीर की तारीफ करते हुए लिखा कि भारतीय कोच का काम देश के प्रधानमंत्री के बाद दूसरा सबसे कठिन काम है। लेकिन, गंभीर के जवाब ने सबको चौंका दिया।

gautam gambhir

गौतम गंभीर ने थरूर को धन्यवाद देते हुए लिखा- "जब धूल शांत होगी, तब एक कोच की तथाकथित 'अनलिमिटेड अथॉरिटी' (असीमित अधिकार) की सच्चाई और लॉजिक सामने आएगा। मुझे दुख होता है जब मुझे अपनों के ही खिलाफ खड़ा कर दिया जाता है।"

गंभीर के ट्वीट के 3 बड़े इशारे

चयन प्रक्रिया में दखल?: 'अनलिमिटेड अथॉरिटी' शब्द का इस्तेमाल कर गंभीर ने संकेत दिया है कि टीम सिलेक्शन या बड़े फैसलों में कोच की उतनी नहीं चलती जितनी बाहर से दिखती है।

सीनियर खिलाड़ियों से टकराव की खबरें?: दूसरा यह कि उन्हें टीम के ही खिलाड़ियों (संभवतः विराट या रोहित) के खिलाफ पेश किया जा रहा है, जिससे वे खुश नहीं हैं।

सिस्टम से लड़ाई: गंभीर हमेशा से अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। यह ट्वीट सीधे तौर पर उन लोगों के लिए है जो हार का ठीकरा केवल कोच पर फोड़ते हैं।

नागपुर में भारतीय टीम ने धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल कर ली, टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए तूफानी अंदाज में बैटिंग कर 238 का स्कोर खड़ा कर दिया। रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा ने गदर काट दिया। इसके बाद कीवी टीम के लिए इसे हासिल करना काफी मुश्किल कार्य हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+