IND vs WI: 200वां टी-20 मैच खेलने को भारत तैयार, वर्ल्ड कप 2007 से लेकर 2022 तक इन भारतीयों का रहा जलवा

India will be playing their 200th T20I match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच ब्रायन लारा स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच भारतीय टीम के लिए बेहद खास है। भारतीय टीम इस मुकाबले के दौरान अपना 200वां टी-20 मैच खेलने के लिए मैदान में उतरेगी। भारत की कोशिश इस मैच को और भी यादगार बनाने की होगी। भारत जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी।

गौतम गंभीर ने बनाए थे 227 रन: भारत ने पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप साल 2007 में खेला था। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम चैंपियन रही थी। भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसे आखिरी ओवर में भारत ने जीत लिया था। गौतम गंभीर ने भारत के लिए इस वर्ल्ड कप में सबसे अधिक 227 रन बनाए थे। जबकि दूसरे नंबर पर 218 रनों के साथ पाकिस्तान के बल्लेबाज मिस्बाह उल हक थे।

T20 World Cup 1

युवराज-रैना का भी चला बल्ला: भारतीय टीम के लिए 2009 का टी-20 वर्ल्ड कप साधारण रहा। इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अधिक 153 रन युवराज सिंह ने बनाए थे। जबकि साल 2010 के टी-20 वर्ल्ड कप में सुरेश रैना के बल्ले से भारत के लिए सबसे अधिक रन निकले थे। इस दौरान उन्होंने 60 गेंदों में 101 रनों की पारी भी खेली थी और भारत के लिए टी-20 में पहला शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बने थे।

कोहली ने दिखाया विराट रूप: साल 2012, 14 और 16 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली ने भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने का काम किया था। कोहली ने 2012 में टीम के लिए सबसे अधिक 185 रन बनाए थे। साल 2014 में सिर्फ छह मैचों में ही विराट कोहली ने 319 रन जड़ दिए थे। वहीं साल 2016 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान कोहली के बल्ले से 273 रन निकले थे।

केएल राहुल ने बनाए 194 रन: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने साल 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अधिक 194 रन बनाए थे। जबकि साल 2022 में एक बार फिर विराट कोहली का बल्ला जमकर हल्ला बोला। कोहली ने इस साल खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में 296 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+