Rohit Sharma को आखिर किसने कप्तानी से हटाया? गंभीर-अगरकर ने किया हिटमैन का अपमान! दिग्गज ने तोड़ी चुप्पी
Gautam Gambhir On Rohit Sharma captaincy: भारतीय क्रिकेट में इस समय सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पिछले साल टीम इंडिया को 'चैंपियंस ट्रॉफी' का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा को अचानक वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था। बीसीसीआई के इस फैसले ने फैंस को चौंकाने का काम किया। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने भी रोहित को लेकर किए गए इस फैसले पर निराशा जाहिर की थी।
रोहित को हटाना उनका अपमान (Gautam Gambhir On Rohit Sharma captaincy)
अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज मनोज तिवारी ने इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और सीधे तौर पर हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर पर निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए इस फैसले को अपमानजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस खिलाड़ी ने हाल ही में भारत को आईसीसी ट्रॉफी जिताई हो और जिसकी फॉर्म शानदार हो, उसे इस तरह हटाना खेल के प्रति अनादर है।

गौतम गंभीर पर साधा निशाना
तिवारी ने भावुक होते हुए कहा कि मैंने रोहित के साथ क्रिकेट खेला है, हमारा एक कनेक्शन है। जिस तरह से उन्हें कप्तानी से हटाया गया, उसने मेरा वनडे क्रिकेट देखने का उत्साह ही खत्म कर दिया है। तिवारी ने इस फैसले के पीछे की इनसाइड स्टोरी की ओर इशारा करते हुए हेड कोच गौतम गंभीर की भूमिका पर सवाल उठाए। गौरतलब है कि मनोज तिवारी और गंभीर के बीच अतीत में मैदान पर काफी विवाद रह चुके हैं।
रोहित की जगह शुभमन गिल को बनाया गया कप्तान
तिवारी ने कहा कि रोहित को हटाने के पीछे गंभीर की इनपुट हो सकती है। उन्होंने कहा कि अजीत अगरकर एक मजबूत व्यक्तित्व हैं, लेकिन क्या उन्होंने किसी और के कहने पर अपने कंधे से बंदूक चलाई है? यह जांच का विषय है। कोच और सेलेक्टर दोनों इस फैसले के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं। अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ, तो रोहित की जगह शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया।
यह फैसला इसलिए भी विवादों में है क्योंकि रोहित शर्मा ने मई 2025 में टेस्ट और जून 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था ताकि वे अपना पूरा ध्यान 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर लगा सकें। चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के साथ अपना कप्तानी करियर खत्म करने वाले रोहित के साथ हुए इस व्यवहार को कई विशेषज्ञ गलत मान रहे हैं। मनोज तिवारी का मानना है कि भारतीय टीम के चयन में अब पहले जैसी स्पष्टता नहीं रही है। लगातार बदलती प्लेइंग इलेवन और अचानक लिए जा रहे कप्तानी के फैसलों ने टीम के माहौल को प्रभावित किया है।












Click it and Unblock the Notifications