गौतम गंभीर की IPL में वापसी की तैयारी, 4 फ्रेंचाइजी ने शुरू की जोरदार कोशिश

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर एक बार फिर IPL में नजर आ सकते हैं। 2028 सीजन के लिए चार फ्रेंचाइजी ने गंभीर को अपने साथ जोड़ने में दिलचस्पी दिखाई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक टीमें उन्हें हेड कोच या मेंटर की जिम्मेदारी सौंपना चाहती हैं। इनमें उनकी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के नाम सामने आए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के साथ हुई शुरुआती बातचीत

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक गौतम गंभीर की टीम और राजस्थान रॉयल्स के बीच इस सिलसिले में शुरुआती बातचीत भी हुई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स भी उन्हें दोबारा अपने साथ लाना चाहती है। हालांकि बाकी दो फ्रेंचाइजी के नामों का खुलासा नहीं हुआ है।

Gautam Gambhir IPL 2028

रिपोर्ट में संकेत दिया गया है कि इन दो टीमों में एक IPL की सफल फ्रेंचाइजी है, जबकि दूसरी टीम अब तक खिताब नहीं जीत सकी है। फिलहाल इन टीमों की पहचान को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

KKR को 10 साल बाद बनाया था चैंपियन

गौतम गंभीर का IPL में कोचिंग और मेंटरशिप का रिकॉर्ड उन्हें खास बनाता है। उन्होंने 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर की भूमिका निभाई थी। गंभीर के मार्गदर्शन में लखनऊ की टीम ने दोनों सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय किया था।

इसके बाद 2024 में गंभीर की कोलकाता नाइट राइडर्स में वापसी हुई। इस बार वह मेंटर की भूमिका में थे। उनके मार्गदर्शन में KKR ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया। कोलकाता ने 10 साल के लंबे इंतजार के बाद तीसरी बार IPL ट्रॉफी जीती थी। इससे पहले गंभीर की कप्तानी में KKR ने 2012 और 2014 में भी IPL का खिताब अपने नाम किया था।

2027 विश्व कप तक है टीम इंडिया के साथ करार

गौतम गंभीर फिलहाल भारतीय टीम के मुख्य कोच हैं। उनका मौजूदा कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप तक है। ऐसे में IPL में उनकी वापसी काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि BCCI उनका कार्यकाल आगे बढ़ाता है या नहीं।

2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक तक उनके कार्यकाल के विस्तार की संभावना की भी चर्चा है। हालांकि, इस पर अभी कोई आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में IPL 2028 में गंभीर किस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनेंगे, इसके लिए अभी इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में अर्शदीप का धमाका, एक ही मैच में तोड़े कई विश्व रिकॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+