गौतम गंभीर की बेटी के नाम के चर्चे हो रहे हैं हर जगह, जो एक बार सुनेगा कभी नहीं भूलेगा
नई दिल्ली, जुलाई 19। आजकल बच्चे होने के बाद उनका नाम रखना सबसे मुश्किल काम हो गया है, क्योंकि हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे का नाम एकदम हटकर हो और बहुत प्यारा भी हो। बड़ी-बड़ी हस्तियों के साथ भी यही सीन है कि वो भी अपने बच्चों का नाम बहुत सिंपल ही चाहते हैं। बात करें खिलाड़ियों की तो हाल ही में युवराज सिंह ने अपनी बेटी का अंग्रेजी नाम रखा है तो वहीं विराट कोहली ने भी अपनी बच्ची का नाम ट्रेडिशनल रखा है, लेकिन इन सबके बीच पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर की बेटी के नाम की चर्चा हर जगह हो रही है।

क्या है गंभीर की बेटी का नाम?
दरअसल, गौतम गंभीर ने अपनी बेटी का एक बहुत ही यूनिक नाम रखा है, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आपको बता दें कि गौतम गंभीर की दो बेटियां हैं, जिसमें से बड़ी बेटी का नाम गौतम गंभीर ने अब जाकर रखा है। गौतम गंभीर ने अपनी बड़ी बेटी का नाम आजीन रखा है, जो कि एक अरबी नाम है और इसका मतलब होता है - 'सुंदर'। पहली बार में ही यह नाम सुनने पर इतना प्यारा लगता है कि जिसका भी यह नाम होगा वो बच्ची कितनी सुंदर होगी? गौतम गंभीर की बेटी का नाम लोगों के दिल को छू गया है।

दो बेटियां हैं गौतम गंभीर के पास
आपको बता दें कि गौतम गंभीर की बड़ी बेटी आजीन गंभीर की उम्र 8 साल है। आजीन का जन्म जून 2014 में हुआ था। वहीं गौतम गंभीर की छोटी बेटी का नाम अनाइजा है, जिसका जन्म 2017 में हुआ था। अनाइजा के जन्म के वक्त गंभीर ने एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें आजीन और अनाइजा एक साथ थीं। आजीन ने अनाइजा को गोद में लिया हुआ था।

जानिए गौतम गंभीर की वाइफ के बारे में?
आपको बता दें कि गौतम गंभीर ने 2011 विश्व कप में भारत की जीत के बाद 28 अक्टूबर को गुड़गांव की रहने वालीं नताशा जैन से शादी की थी। नताशा बीबीए ग्रैजुएट हैं और एक करोड़पति बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। नताशा के पिता टैक्सटाइल इंडस्ट्रलिस्ट हैं। वहीं गौतम के पिता दीपक का भी टेक्सटाइल बिजनेस है, जबकि मां सीमा हाउस वाइफ हैं। आपको बता दें कि गौतम गंभीर और नताशा का मुलाकात 2008 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications