अजीत अगरकर के जाने पर भावुक हुए गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आए और रखी अपनी बात

भारतीय क्रिकेट में अजित अगरकर का कार्यकाल खत्म हो गया है। करीब तीन साल तक भारतीय पुरुष टीम की चयन समिति के अध्यक्ष रहे अगरकर अब जिम्मेदारी से मुक्त हो गए हैं। उनके जाने पर मुख्य कोच गौतम गंभीर ने खास अंदाज में विदाई दी और उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धियों को याद किया।

गंभीर ने सोशल मीडिया पर अगरकर के साथ काम करने के अनुभव को याद किया और उनके फैसलों में दिखे विश्वास की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि अगरकर के कार्यकाल में भारत की तीन आईसीसी ट्रॉफियां उनकी सोच और भरोसे का प्रमाण हैं। गंभीर ने टीम को हमेशा व्यक्तिगत हितों से ऊपर रखने के लिए भी अगरकर की सराहना की।

gautam gambhir

तीन साल तक चला अगरकर का सफर

अगरकर ने जुलाई 2023 में मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं। भारत 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुंचा, जिसके बाद टीम ने 2024 टी20 विश्व कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2026 टी20 विश्व कप अपने नाम किया।

गंभीर और अगरकर ने इस दौरान भारतीय क्रिकेट की टीम चयन और योजनाओं पर करीब से काम किया। गंभीर ने अपने मैसेज में अगरकर के लिए कहा कि इतिहास उनके कार्यकाल का मूल्यांकन और बेहतर तरीके से करेगा। उन्होंने साथ काम करने के लिए अगरकर का आभार जताते हुए उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रज्ञान ओझा संभाल रहे अंतरिम जिम्मेदारी

अगरकर के जाने के बाद पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा फिलहाल चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम चुनने वाली बैठक की अध्यक्षता भी की।

ओझा ने भारत के लिए 24 टेस्ट खेले हैं। नए पूर्णकालिक अध्यक्ष के चयन में वरिष्ठता का नियम भी महत्वपूर्ण हो सकता है। अगर चुने जाने वाले उम्मीदवार ने ओझा से कम टेस्ट खेले हैं, तो वरिष्ठता के आधार पर ओझा को प्राथमिकता मिल सकती है।

पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम भी चयन समिति में संभावित नियुक्ति के लिए सामने आया है। पार्थिव ने भारत के लिए 25 टेस्ट खेले हैं, यानी वह ओझा से एक टेस्ट अधिक खेल चुके हैं। बीसीसीआई ने पांच सदस्यीय पुरुष चयन समिति में एक पद भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। फिलहाल शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह चयन समिति के अन्य सदस्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+