गौतम गंभीर और अजीत अगरकर में टकराव? सरेआम सामने आकर दिनेश कार्तिक ने किया बड़ा खुलासा
इंग्लैंड और आयरलैंड में टीम इंडिया की टी20 सीरीज में हार के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। दिनेश कार्तिक ने एक ऐसा बयान दिया है, जो भारतीय क्रिकेट में भूचाल ला सकता है। कार्तिक ने कोच गौतम गंभीर और चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर के बीच टकराव की बात कही है।
स्काई स्पोर्ट्स के पॉडकास्ट पर बात करते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा कि गौतम गंभीर और अजीत अगरकर की सोच अलग-अलग है। दोनों के बीच कुछ खींचतान है। अगरकर एक ऐसी टीम बनाना चाहते हैं, जिसे लेकर लंबे समय की प्लानिंग की जा सके।

दिनेश कार्तिक का तगड़ा खुलासा
कार्तिक ने कहा कि गौतम गंभीर के साथ ऐसा नहीं है, वह अपना नाम खराब होने से भी बचना चाहते हैं। गौतम गंभीर चाहते हैं कि वह हर सीरीज में जीत दर्ज करने वाली टीम बनाएं। कार्तिक ने कहा कि कोच गौतम गंभीर का मानना है कि टीम की हार होने पर कप्तान के अलावा कोच का नाम भी खराब होता है।
कार्तिक ने कहा कि भारत की बेंच स्ट्रेंथ को देखा जाए, वहां कितने प्लेयर हैं। अगर कोई खिलाड़ी दो गेम खराब खेलता है, तो वह सोचता है कि मुझे कोई रिप्लेस कर देगा। इसके बावजूद यह (आयरलैंड, इंग्लैंड रिजल्ट) होता है। यह निश्चित तौर पर एक ऐसी स्थिति है, जिसके बारे में भारत को अब सोचना पड़ेगा और जल्दी चीजों को ठीक भी करना पड़ेगा।
इंग्लैंड में फेल हुए सभी कॉम्बिनेशन
गौरतलब है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दोनों में भारतीय टीम बैटिंग और गेंदबाजी दोनों में फ्लॉप रही। ऐसा नहीं है कि टीम में जीत दिलाने वाले खिलाड़ी नहीं थे। वहां की कंडीशंस में भारतीय टीम के प्लेयर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
5 साल के वैभव सूर्यवंशी को भी तीन मैचों में मौका दिया गया था लेकिन वह भी रन बनाने में नाकाम रहे। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने रन बनाए थे। अन्य सभी प्लेयर्स फ्लॉप हो गए लेकिन यही खिलाड़ी आईपीएल में स्टार थे। इसके बाद से गौतम गंभीर, अजीत अगरकर सभी आलोचकों के निशाने पर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
