हरमनप्रीत कौर के आइडल हैं इंडियन मेन्स क्रिकेट के यह दो पूर्व कप्तान, कहा- मैं उन्हें ही फॉलो करती हूं

दक्षिण अफ्रीका में 10 फरवरी से शुरू हो रहे महिला टी20 विश्व कप में भारत के सफर की शुरुआत 12 फरवरी से होगी। भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से है। इस महामुकाबले को लेकर टीम इंडिया की जबरदस्त तैयारी चल रही है। इन तैयारियों के बीच टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने खुलासा किया है कि उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी को देख-देखकर कप्तानी के गुण सीखे हैं। हरमनप्रीत कौर ने बताया है कि धोनी और गांगुली का उनके जीवन में अहम रोल रहा है।

धोनी और गांगुली को देखकर सीखा है क्रिकेट- कौर

धोनी और गांगुली को देखकर सीखा है क्रिकेट- कौर

हरमनप्रीत कौर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया है कि क्रिकेट के इन दो दिग्गज खिलाड़ियों को देख-देखकर ही उन्होंने क्रिकेट सीखा था। कौर ने कहा है कि उन्होंने कप्तानी के गुर धोनी और गांगुली के पुराने वीडियोज देख-देखकर सीखे हैं। हरमनप्रीत कौर ने कहा है, "एमएस धोनी, हम जानते हैं कि वह मैदान पर कितने शातिर खिलाड़ी रहे हैं। आज अगर आप उनके (धोनी के) पुराने मैच वीडियो देखेंगे तो भी आप उनसे काफी कुछ सीख सकते हैं। मैंने सौरव गांगुली और एमएस धोनी से बहुत कुछ सीखा है।"

मैं उनकी कप्तानी को मैदान पर लागू करती हूं- कौर

मैं उनकी कप्तानी को मैदान पर लागू करती हूं- कौर

हरमनप्रीत कौर ने आगे कहा है कि मैं हमेशा छोटी-छोटी चीजों को चुनने की कोशिश करती हूं जो मैदान पर मेरी और मेरी टीम की मदद कर सकें, जब बात कप्तानी की होती है तो धोनी और गांगुली ने मेरे जीवन में एक बड़ी भूमिका निभाई है। हरमनप्रीत कौर ने कहा कि धोनी और गांगुली ने जिस तरह से अपने समय में भारतीय टीम को लीड किया है वो वास्तव में काबिल ए तारीफ है मैं वास्तव में उनकी कप्तानी को ही मैदान पर लागू करने की कोशिश करती हूं।

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी और गांगुली

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान हैं धोनी और गांगुली

आपको बता दें कि सौरव गांगुली और महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के दो सबसे सफल कप्तान रहे हैं। सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया एक विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी। साथ ही उन्होंने अपनी कप्तानी में एक मजबूत टीम बनाने का काम किया। गांगुली ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया। वहीं धोनी की कप्तानी में भारत ने तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती। धोनी ने अपनी कप्तानी में ही भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+