IPL 2024: नीलामी के बाद आईपीएल से बाहर होने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

IPL 2024 Ruled Out Players: आईपीएल नीलामी में टीमों ने अहम खिलाड़ियों को अपने साथ शामिल किया था। हर टीम ने किसी न किसी खिलाड़ी को टारगेट करते हुए बोली लगाई थी। दिसम्बर महीने में नीलामी प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसके दो से तीन महीने के समय में ही कई खिलाड़ी अनुपलब्ध हैं।

खिलाड़ियों के बाहर होने के पीछे अलग-अलग कारण है। कुछ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं, तो जेसन रॉय जैसे खिलाड़ी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए लीग से अपना वापस ले लिया। इस लिस्ट में ताजा नाम हैरी ब्रूक का है, उन्होंने खेलने से मना किया है।

ipl 2024

ब्रूक को आईपीएल के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये धन राशि के साथ खरीदा था। ब्रूक 2 करोड़ बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए थे। भारत के बड़े खिलाड़ियों की बात की जाए, तो मोहम्मद शमी एक दिग्गज नाम है। शमी चोट के कारण इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

गुजरात टाइटंस के लिए मैथ्यू वेड भी शुरुआती कुछ मैचों में नहीं खेल पाएंगे। शेफील्ड शील्ड का फाइनल मैच होने के कारण मैथ्यू वेड अनुपलब्ध रहने वाले हैं। हालांकि वह बाद में टीम के साथ जुड़ जाएँगे। चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ी डेवोन कॉनवे भी बाहर हैं। चोट की वजह से वह इस सीजन आईपीएल में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

केकेआर ने जेसन रॉय की जगह फिल साल्ट को टीम में शामिल कर लिया है। इंग्लैंड के गस एटकिंसन पहली बार आईपीएल में खेलने वाले थे। केकेआर की टीम में शामिल यह खिलाड़ी ईसीबी के वर्कलोड मैनेजमेंट के कारण बाहर हो गया। उनके स्थान पर श्रीलंका के दुश्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया गया है।

आईपीएल 2024 से ये खिलाड़ी हुए बाहर

मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस)
मैथ्यू वेड (गुजरात टाइटंस, शुरुआती मैचों से बाहर)
मार्क वुड (लखनऊ सुपर जायन्ट्स)
प्रसिद्ध कृष्णा (राजस्थान रॉयल्स)
जेसन रॉय (केकेआर)
गस एटकिंसन (केकेआर)
डेवोन कॉनवे (चेन्नई सुपर किंग्स)
हैरी ब्रूक (दिल्ली कैपिटल्स)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+