पिच पर राज, दिल में प्यार, टीम इंडिया के दिलवाले, जानिए कौन हैं इनके दिल की रानी
Sanjana Ganesan to Athiya Shetty: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मैदान पर जितने दमदार प्रदर्शन करते हैं, उनकी निजी जिंदगी भी उतनी ही चर्चा में रहती है। भारतीय खिलाड़ी मौजूदा समय में इंग्लैंड में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहले टेस्ट में भारत ने अपना दबदबा बनाए रखा है। ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया के कुछ मशहूर टेस्ट खिलाड़ियों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स के बारे में...।
जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन (Sanjana Ganesan to Athiya Shetty)
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीवी प्रेजेंटर संजना गणेशन से 2021 में शादी कर ली। उन्होंने अपने रिश्ते को काफी समय तक छुपा कर रखा। संजना मिस इंडिया प्रतियोगिता की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं और खेल पत्रकारिता में भी नाम कमा चुकी हैं। वह कई बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट कवर कर चुकी हैं और आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के इंटरव्यू भी लिया करती थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात जसप्रीत बुमराह से हुई थी।

रवींद्र जडेजा और रिवाबा सोलंकी
रवींद्र जडेजा ने रिवाबा सोलंकी से फरवरी 2016 में सगाई की थी और अप्रैल में शादी कर ली थी। रिवाबा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और पहले सिविल सर्विस में जाना चाहती थीं। साल 2017 में दोनों एक बेटी के माता-पिता बने। रिवाबा अब राजनीति में भी सक्रिय हैं और 2022 में बीजेपी से चुनाव जीतकर विधायक बनीं। रवींद्र जडेजा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी की उपलब्धियों की सराहना करते नजर आते हैं। वहीं, रिवाबा भी हर मैच में अपने पति का हौसला बढ़ाने स्टेडियम में मौजूद रहती हैं।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी
स्टाइलिश बल्लेबाज केएल राहुल ने 23 जनवरी 2023 को बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी से शादी की। दोनों की मुलाकात 2019 में एक दोस्त के जरिए हुई थी। शुरुआत में दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को काफी प्राइवेट रखा। हालांकि, सोशल मीडिया पर छोटे-छोटे हिंट्स से फैंस को शक होने लगा कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आखिरकार, 23 जनवरी 2023 को दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में खंडाला स्थित सुनील शेट्टी के फार्महाउस में सात फेरे लिए। यह शादी एकदम सादा, पारंपरिक और प्यार से भरी हुई थी।
ऋषभ पंत और ईशा नेगी
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम ईशा नेगी के साथ जोड़ा जाता है। ईशा एक इंटरप्रेन्योर हैं और इंटीरियर डिज़ाइन का काम करती हैं। 2019 में ईशा ने पंत के साथ एक फोटो पोस्ट की थी और उन्हें 'सोलमेट' कहा था। ईशा नेगी उत्तराखंड की रहने वाली हैं और पेशे से इंटीरियर डिजाइनर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। उन्होंने अमेटी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और अपने स्टाइल व फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।
यशस्वी जायसवाल और मैडी हैमिल्टन
युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम मैडी हैमिल्टन से जोड़ा जा रहा है, जो इंग्लैंड से हैं। दोनों को आईपीएल 2024 के दौरान कई बार साथ देखा गया। खास बात तब सामने आई जब चेन्नई एयरपोर्ट पर यशस्वी और मैडी एक साथ देखे गए। वहां की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इसके बाद फैंस ने मान लिया कि यशस्वी और मैडी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications