Free IPL Kaise Dekhen: मोबाइल फोन पर फ्री में आईपीएल कैसे देखें, जानें Live Streaming से जुड़ी हर जानकारी
अगर आप जानना चाहते हैं कि आईपीएल मैच फ्री में कैसे देख सकते हैं, या फिर इसके लिए कोई एप भी आता है, जहां पल-पल की अपडेट मिलती है। इसके अलावा जिओ सिनेमा पर आईपीएल कैसे देखा जा सकता है। इन सभी सवालों के जवाब इस खबर में हैं

IPL 2023 Online Live Streaming: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 16वें सीजन का हर मुकाबला रोमांचक होता जा रहा है। दर्शकों में आईपीएल को लेकर दिन-ब-दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आईपीएल के हर मैच के साथ ही दर्शकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। स्टेडियम में एक लिमिट तक ही फैंस की एंट्री होती है, लेकिन ऑनलाइन देखने वालों के लिए कोई लिमिट नहीं है, बस थोड़ी सी जानकारी होनी चाहिए, और फिर आप भी अपने फोन या टीवी पर ही इस महापर्व के उत्सव में शामिल हो सकते हैं।
आईपीएल में हर दिन होते हैं रोमांचक मुकाबले
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 8वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच महा-मुकाबला होने जा रहा है। दोनों टीमें गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। एक तरफ जहां संजू सैमसन सनराइजर्स हैदराबाद पर जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स का नेतृत्व करेंगे, वहीं शिखर धवन की पंजाब किंग्स भी अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराने के बाद अपनी विजयी जीत जारी रखने की उम्मीद के साथ मैदान में उतरेगी। आईपीएल में हर दिन इसी तरह रोचक मुकाबले होते हैं, जिन्हें Live देखने का एक अलग ही आनंद होता है।
आईपीएल मैच फ्री में कैसे देखें
आईपीएल के 16वें सीजन का मुकाबला चाहें राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच हो या किसी और टीम के बीच हो, प्रत्येक मैच को लाइव टीवी प्रसारण (IPL Live TV broadcast) के साथ ऑनलाइन लाइव स्ट्रीम (IPL 2023 Online Live Streaming) किया जाता है। इसे टेलीविजन पर देखने के लिए दर्शक स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर जा सकते हैं, जोकि मैच का लाइव प्रसारण करते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए यूजर्स Jio Cinema ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको ऐप के सब्सक्रिप्शन के लिए कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत में इसकी स्ट्रीमिंग एक दम FREE में हो रही है।
आज आईपीएल का मैच कितने बजे है
दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का प्रत्येक मुकाबला शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होता है, जिसका टॉस मैच से ठीक 30 मिनट पहले यानि 7 बजे किया जाता है, लेकिन कई बार एक दिन में दो मुकाबले (डबल हेडर मैच) भी होते हैं। इस स्थिति में पहला मैच शाम को 3:30 बजे और दूसरा मैच रात को 7:30 बजे से शुरू होता।
जिओ सिनेमा पर आईपीएल कैसे देखें
Recommended Video
- सबसे पहले प्ले स्टोर से JIO Cinema App Download करें।
- अब स्पोर्ट्स सेक्शन में जाएं।
- अब आपको IPL Live पर क्लिक करना होगा।
- अब आप जिओ सिनेमा पर आईपीएल फ्री में देख सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications