WTC Final मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की जीत में हैं ये चार गजब की समानताएं

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले में विजेता बनी थी। दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता। दोनों बार ही इंग्लैंड के मैदानों पर अंग्रेज क्रिकेट टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी।

आइए देखते हैं ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत में चार कौन सी मुख्य समानताएं हैं जिसको जानना दिलचस्प हो सकता है-

 Australia and New Zealand win in WTC final

1. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीत में सबसे बड़ी समानता उनके विपक्षी हैं। दोनों ही टीमों ने फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को हराकर अपना खिताब जीता। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ने ही भारत को आसानी से मात दी।

2. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप साइकल के दौरान में एक भी घरेलू मैच नहीं हारा था। एक चैम्पियनशिप के चक्र के तहत आपको 3 सीरीज घर में और तीन बाहर खेलनी होती हैं।

न्यूजीलैंड की टीम ने भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज को 2-0 से अपने घर पर हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियनशिप 2021-23 के दौरान इंग्लैंड को 4-0, साउथ अफ्रीका व वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था।

3. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने विदेशी धरती पर तीन मैच हारे, जहां कीवी ऑस्ट्रेलिया 0-3 से हार गए थे, तो कंगारुओं ने भी एक मैच श्रीलंका की धरती पर हारा और दो मैच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत भारतीय टीम से हारे।

4. भारतीय टीम का मैच के अंतिम दिन ढेर होना- भारतीय बल्लेबाजी दूसरी पारी में दोनों ही फाइनल मुकाबलों में ठीक ठाक स्थिति में थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन बना लिए थे, लेकिन अंतिम 8 विकेट 106 रनों पर गिर गए।

ऐसे ही भारत ने ताजा फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन विकेट पर 164 रन बना दिए थे। रन बना दिए थे लेकिन अंतिम 7 विकेट केवल 55 रन पर गिर गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+