'आप दर्द समझते हैं तो...,' इरफान पठान की 'गाजा' पोस्ट पर दानिश कनेरिया ने दिलाई पाकिस्तानी हिंदुओं की याद

Israel-Hamas War: इजरायल-हमास युद्ध को लेकर भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गाजा में हो रही निर्दोष बच्चों की हत्या पर दुनियाभर की चुप्पी पर निराशा व्यक्त की है। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने भी उनसे 'पाकिस्तानियों हिंदुओ' के दुखों पर बोलने का आग्रह किया है।

दरअसल, आतंकी हमलों और इजराइल की जवाबी कार्रवाई ने दुनिया भर के राजनेताओं, मशहूर हस्तियों और खिलाड़ियों को चिंता में डाल दिया है। इजराइल-हमास युद्ध पर निशाना साधते हुए पठान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, 'हर दिन गाजा में 0-10 साल के मासूम बच्चे अपनी जान गंवा रहे हैं और दुनिया चुप है। एक खिलाड़ी के रूप में मैं केवल बोल सकता हूं, लेकिन अब समय आ गया है कि विश्व के नेता एकजुट हों और इस सिलसिले को खत्म करने के लिए आगे आएं।'

Irfan Pathan, Danish Kaneria

इजराइल-हमास संघर्ष के बारे में पोस्ट करने के लिए पूर्व भारतीय स्टार की प्रशंसा करते हुए कनेरिया ने लिखा, 'इरफान भाई, मुझे खुशी है कि आप बच्चों के दर्द को समझते हैं, और मैं उस पर आपके साथ खड़ा हूं, लेकिन कृपया पाकिस्तानी हिंदुओं के बारे में भी बोलें।' यहां पाकिस्तान में स्थिति बहुत अलग नहीं है।'

वहीं दूसरी ओर इजराइल-हमास के बीच जारी संघर्ष थमने की जगह लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से कहा कि वह हमास आतंकवादी समूह के खिलाफ लड़ाई नहीं रोकेंगे। नेतन्याहू ने इजराइल द्वारा गाजा में ईंधन के प्रवेश की अनुमति देने की सभी रिपोर्टों को भी खारिज करते हुए कहा कि, 'हम गाजा में ईंधन के प्रवेश को अनुमति नहीं देंगे।'

उन्होंने कहा कि उन्होंने ब्लिंकन को बताया कि 'इजराइल एक अस्थायी युद्धविराम से इनकार करता है, जिसमें हमारे बंधकों की रिहाई शामिल नहीं है। नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजराइल के दुश्मनों का लक्ष्य देश को नष्ट करना है और वे असफल होंगे, उन्होंने पुष्टि की कि इजराइल जीत हासिल होने तक नहीं रुकेगा।

उन्होंने कहा कि जीत का मतलब हमास को नष्ट करना,'बंधकों की वापसी और हमारे नागरिकों और बच्चों के लिए सुरक्षा की बहाली' होगा। इजरायली सैनिकों की सराहना करते हुए उन्होंने इजरायल के 'उत्तर में दुश्मनों' को युद्ध को बढ़ाने की महंगी गलती न करने की चेतावनी देते हुए कहा कि, 'आप कल्पना नहीं कर सकते कि इसकी आपको कितनी कीमत चुकानी पड़ेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+