BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलीं मिताली राज, क्या लेंगी राजनीति में एंट्री?
कई क्रिकेटर क्रिकेट करियर को अलविदा कहने के बाद राजनीति के क्षेत्र में आए हैं। हरभजन सिंह और गौतम गंभीर के अलावा भी कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने राजनीति की पिच पर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं।
नई दिल्ली, 27 अगस्त। कई क्रिकेटर क्रिकेट करियर को अलविदा कहने के बाद राजनीति के क्षेत्र में आए हैं। हरभजन सिंह और गौतम गंभीर के अलावा भी कई ऐसे नाम हैं जिन्होंने राजनीति की पिच पर अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। अब इस लिस्ट में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज का नाम भी जुड़ सकता है। दरअसल, मिताली राज की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Recommended Video

मिताली राज ने की जेपी नड्डा से मुलाकात
पूर्व क्रिकेटर मिताली राज ने शनिवार 27 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। जेपी नड्डा और मिताली की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद फैंस ऐसी उम्मीदें लगा रहे हैं कि मिताली राज जल्द ही बीजेपी ज्वाइन कर सकती हैं। हालांकि, भाजपा या मिताली राज की तरफ से इस मामले पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
जेपी नड्डा ने हैदराबाद में मिताली से मुलाकात करने के बाद अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी शेयर की। मिताली के साथ अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मिताली राज के नेतृत्व में खिलाड़ियों को जो उत्साह मिल रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने माननीय पीएम मोदी द्वारा प्रदान किए गए महत्वपूर्ण व्यक्तिगत समर्थन और मार्गदर्शन की सराहना की।

मिताली राज के नाम है कई बड़े रिकॉर्ड
भारतीय टीम से छह वर्ल्ड कप खेलने वाली मिताली राज के नाम कई बड़े रिकॉर्ड है। उन्होंने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया है। साल 1999 में 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली मिताली लंबे समय तक भारत के लिए बल्ले से अपना योगदान देती आईं हैं। मिताली ने 2000, 2005, 2009, 2013, 2017 और 2022 वर्ल्ड कप में टीम के लिए खेल चुकी हैं। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय खिलाड़ी हैं।












Click it and Unblock the Notifications