इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ने बताई मांकडिंग से बचने की तरकीब, धोनी का एग्जाम्पल दिया
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने 16 रन से जीत दर्ज की।
नई दिल्ली, 25 सितंबर: भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारतीय महिलाओं ने 16 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 3-0 से सीरीज अपने नाम की। इस मैच में दीप्ति शर्म का मांकडिंग रन आउट चर्चा का विषय बना हुआ है। वर्तमान से लेकर पूर्व क्रिकेटर तक सभी इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहे हैं। कई खिलाड़ी दीप्ति को सही ठहरा रहे हैं तो कई का खेल भावना का हवाला देते हुए इसे अनुचित बता रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकटर ने भी इस मसले पर अपने विचार रखे हैं।

धोनी कैसे बचे थे
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज मोंटी पनेसर ने मांकडिंग से बचने का तरीका बताया। इसके लिए उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एग्जाम्पल दिया। पनेसर ने एक वीडियो रीट्वीट किया, इसमें देखा जा सकता है कि कैसे क्रुणाल पांड्या एक आईपीएल मैच के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को मांकडिंग आउट करने का प्रयास करते हैं, लेकिन धोनी की सजगता से वह अपने मंसूबों में नाकाम रहते हैं। इसके साथ पूर्व गेंदबाज ने कैप्शन में लिखा, इस तरह आप बैक अप लेते हैं। अपने बल्ले को क्रीज पर रखें।
This is how you back up. Keep your bat in the crease. #mankading https://t.co/1iqq6AijIj
— Monty Panesar (@MontyPanesar) September 25, 2022

किसने क्या कहा
भारत ने इस मैच को 16 रन से जीता। मैच के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, एक विवादित अंत, लेकिन भारत ने 16 रन से मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम की। इसी ट्वीट पर इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड कमेंट करते हुए कहा, मांकड के बारे में बात करना दिलचस्प रहेगा। दोनों तरफ के अपने नजरिए हैं। मुझे व्यक्तिग तौर पर मैच को ऐसे जीतना पसंद नहीं है, मैं इस पर भी खुश हूं कि दूसरे लोग कुछ और सोचते हैं। वहीं जेम्स एंडरसन ने कहा कि वे कभी नहीं समझ पाएंगे खिलाड़ियों को ऐसा करने की क्या जरूरत है। क्या वह मैदान चुरा रही है?

मोंटी पनेसर का करियर
मोंटी पनेसर ने अपने करियर में 50 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 85 पारियों में उन्होंने 34.71 की औसत और 2.78 की इकॉनमी से 167 विकेट चटकाए। 6/37 एक इनिंग में और 11/210 एक टेस्ट मैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 26 वनडे मैचों में उन्होंने 40.83 की औसत और 4.49 की इकॉनमी से 24 विकेट अपने नाम किए हैं। 3/25 एकदिवसीय में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं 1 टी20 इंटरनेशनल में मोंट ने 4 ओवर में 40 रन खर्च कर 2 विकेट झटके हैं। उन्होंने टेस्ट में 220, वनडे में 26 और टी20 इंटरनेशनल में 1 रन भी बनाया है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications