पूर्व भारतीय क्रिकेटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तेंदुलकर-अजहरुद्दीन के साथी पर लगा बड़ा आरोप
Prashant Vaidya Arrested: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज प्रशांत वैद्य को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत वैद्य पर एक गंभीर आरोप लगाया गया जिसके बाद नागपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने प्रशांत वैद्य को एक निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। पुलिस ने प्रशांत वैद्य को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया था।
भारतीय टीम का रहे हैं हिस्सा
प्रशांत वैद्य साल 1995 में एशिया कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रहे हैं। प्रशांत वैद्य अपने छोटे से करियर में भारत के लिए चार वनडे मैच खेल चुके हैं। 4 वनडे मैच के दौरान उनके बल्ले से 15 निकले थे। जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने चार विकेट झटके। भारतीय क्रिकेट में वह लंबे समय तक अपनी जगह बनाए रखने में कामयाब नहीं हो सके।

22 फरवरी 1995 को किया था डेब्यू
प्रशांत वैद्य ने 22 फरवरी 1995 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला डेब्यू मुकाबला खेला था। इसमें मैच में प्रशांत वैद्य ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया। हालांकि उन्होंने विकेट एक ही चटकाए। लेकिन उनकी गेंदबाजी की काफी प्रशंसा की गई थी। ऐसा माना जा रहा था कि प्रशांत वैद्य भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक खेलेंगे लेकिन उनका करियर महज चार वनडे मैचो का ही रहा।
तेंदुलकर-अजहरुद्दीन के साथ खेलने का मौका
भले भारत के लिए प्रशांत वैद्य चार ही वनडे मैच खेले हैं। लेकिन उन्होंने उस दौरान सचिन तेंदुलकर और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे बड़े खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था। प्रशांत वैद्य ने भारत की तरफ से जितने भी वनडे मुकाबले खेले थे। वह सभी देश से बाहर ही थे। देश के बाहर उन्होंने भारत के लिए चार वनडे मैच खेले हैं। वहीं अपने देश में उन्हें एक भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications