क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर टूटा दुखों का पहाड़, फैंस के बीच पसरा मातम, दिग्गज खिलाड़ी की हुई मौत
Frank Misson passes away: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट से एक दुखद खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के पूर्व तेज गेंदबाज फ्रैंक मिसन का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद एच्लीस की चोट के कारण उनका अंतरराष्ट्रीय करियर छोटा रहा।
20 साल की उम्र में शुरू किया था फर्स्ट क्लास करियर
फ्रैंक मिसन ने 20 साल की उम्र में अपना फर्स्ट क्लास करियर शुरू किया और तुरंत ही अपनी छाप छोड़ी। 1958-59 में न्यू साउथ वेल्स के लिए अपने पहले सीज़न में उन्होंने अपने पहले मैच में छह विकेट लिए। उनके प्रदर्शन ने उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ 1960-61 सीरीज़ में जगह दिलाई।

ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर
मिसन ने मेलबर्न में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। वह उस मैच में दो विकेट लेने में सफल रहे। उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 1961 की एशेज सीरीज में भागीदारी भी शामिल थी।
एक चोट ने खत्म किया सबकुछ
एशेज दौरे के दौरान मिसन ने दो मैच खेले लेकिन अकिलीज़ की चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। इस चोट ने न केवल उनके एशेज सीरीज से बाहर कर दिया बल्कि उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को भी समय से पहले खत्म कर दिया।
घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
1958 से 1964 तक अपने फर्स्ट क्लास करियर में फ्रैंक मिसन ने कुल 71 मैच खेले। उन्होंने 31.13 की औसत से 177 विकेट लिए। अपने छोटे अंतरराष्ट्रीय करियर के बावजूद उनका योगदान अहम था।
क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स के मुख्य कार्यकारी ली जर्मेन ने मिसन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हम फ्रैंक के परिवार और दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं, विशेष रूप से उन सभी के प्रति जो एनएसडब्लू पुरुष टीम और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम के सदस्य के रूप में उनके साथ खेले।












Click it and Unblock the Notifications