'अगर 80 साल तक जीवित रहा तो...,' ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने अपनी बीमारी को लेकर किया बड़ा खुलासा
Sports News: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज एलन बॉर्डर ने शुक्रवार को कहा को एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें पार्किंसंस (Parkinson's) रोग है और अगर वह 80 वर्ष के हो जाते हैं तो एक 'चमत्कार' होगा। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान 27 जुलाई को 68 वर्ष के हो जाएंगे, उन्हें इस बीमारी का पता 2016 में ही चल गया था।
दरअसल, 1987 विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने को जब इस बीमारी के बारे में पता चला तो वह सीधे न्यूरोसर्जन के पास गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि, 'मुझे आपको बताते हुए खेद है, लेकिन आपको पार्किंसंस हो गया है।'

'मैं 80 वर्ष तक जीवित रहा तो यह चमत्कार होगा'
न्यूजकॉर्प के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि, 'यदि मैं 80 वर्ष तक जीवित रहा तो यह चमत्कार होगा।' एक चौंकाने वाले रहस्य का खुलासा करते हुए ऑस्ट्रेलिया के महान एलन बॉर्डर ने कहा कि उन्हें पार्किंसंस रोग है। बॉर्डर ने इस बारे में केवल डीन जोन्स को बताया था, जिनकी 2020 में दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई थी।
उन्होंने कहा, 'मैं एक निजी व्यक्ति हूं और मैं नहीं चाहता था कि लोग मेरे लिए किसी तरह का कोई खेद महसूस करें।' उन्होंने कहा कि, 'आप नहीं जानते कि लोग परवाह करते हैं या नहीं, लेकिन मुझे पता है कि एक दिन ऐसा आएगा जब लोग इस पर ध्यान देंगे।'
उन्होंने कहा कि, 'मुझे लगता है कि मैं अन्य लोगों की तुलना में काफी बेहतर स्थिति में हूं। फिलहाल, मैं डरा हुआ नहीं हूं , मैं 68 वर्ष का हूँ। यदि मैं 80 वर्ष का हो जाऊं, तो यह एक चमत्कार होगा। मेरा एक मित्र डॉक्टर है और मैंने कहा कि यदि मैं 80 वर्ष का हो जाऊं, तो यह एक चमत्कार होगा और उसने कहा कि, यह चमत्कार होगा।'
एलन बॉर्डर का क्रिकेट करियर
एलन बॉर्डर ने 1979 और 1994 के बीच 156 टेस्ट मैच खेले हैं। बॉर्डर ने उनमें से 93 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की और 1989 में उन्हें इंग्लैंड पर एशेज जीत दिलाई। वह 11,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज थे और 11,174 टेस्ट रनों के साथ अपने करियर का अंत किया। 273 वनडे मैचों में उनके नाम 6524 रन हैं। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता और कमेंटेटर के रूप में कार्य किया है।












Click it and Unblock the Notifications