Flop playing XI: इन खिलाड़ियों ने किया 100 करोड़ से अधिक रुपये स्वाहा! फ्रेंचाइजी की डुबो दी किस्मत
Flop playing XI of IPL 2025: आईपीएल 2025 का सीजन आरसीबी के जीत के साथ समाप्त हुआ। आईपीएल के 18वें सीजन की चैंपियन आरसीबी की टीम बनी है। आइए ऐसे में हम आपको आईपीएल की सबसे फ्लॉप प्लेइंग के बारे में बताते हैं। इस सीजन इन खिलाड़ियों ने अपनी बड़ी कीमत के बावजूद टीम को निराश किया। ऐसे खिलाड़ियों को उनकी टीमों द्वारा अगली बार रिटेन करना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।
पंजाब-आरसीबी के खिलाड़ियों का लिस्ट में नाम नहीं (Flop playing XI of IPL 2025)
इस सीजन के विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और इस बार फाइनल तक पहुंची पंजाब किंग्स का कोई भी खिलाड़ी इस 'फ्लॉप इलेवन' में शामिल नहीं हैं। कुछ खिलाड़ियों को बड़ी कीमत पर खरीदा गया था, लेकिन ये खिलाड़ी आईपीएल में उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। जेक फ्रेजर-मैकगर्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 9 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन छह मैचों में महज 55 रन बना पाए।

ईशान किशन का नहीं चला बल्ला
चेन्नई सुपर किंग्स के रचिन रवींद्र भी फ्लॉप रहे। रेड-बॉल क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद टी-20 में उम्मीदें थी कि वह धमाल मचाएंगे, लेकिन आठ पारियों में सिर्फ 191 रन ही बना पाए और अपने मौके का फायदा नहीं उठा सके। सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान किशन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। उन्होंने कुल 354 रन बनाए, लेकिन यह ध्यान देने वाली बात है कि इन रन का बड़ा हिस्सा केवल दो पारियों में आया, जहां पहले मैच में शतक और आखिरी मैच में 94 रनों की पारी थी। बाकी 12 मैचों में किशन का प्रदर्शन औसत रहा, जिससे टीम पर दबाव बढ़ा।
ऋषभ पंत बने सबसे फ्लॉप खिलाड़ी
मिडल ऑर्डर में ऋषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, वेंकटेश अय्यर और नितीश कुमार रेड्डी शामिल हैं। पंत को इस सीजन का सबसे बड़ा फ्लॉप कहा जा सकता है, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। सीजन के आखिरी मैच में उन्होंने शानदार शतक (118*) बनाया, लेकिन बाकी 13 मैचों में केवल 151 रन ही बना पाए। यह उनकी महंगी कीमत के मुकाबले बेहद कम था।
गेंदबाजों में भारतीय खिलाड़ी शामिल
ग्लेन मैक्सवेल ने पिछले साल भी खराब प्रदर्शन किया था। इस बार पंजाब किंग्स के लिए सात मैचों में केवल 48 रन बना सके। लियाम लिविंगस्टोन और नितीश कुमार रेड्डी ने भी संतोषजनक प्रदर्शन नहीं दिया। गेंदबाजी में रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा फ्लॉप टीम के मुख्य गेंदबाज हैं। अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन नौ मैचों में सिर्फ सात विकेट ही ले पाए।
बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए मोहम्मद शमी
वहीं मोहम्मद शमी का तो और भी बुरा हाल था। उन्होंने नौ मैचों में केवल छह विकेट लिए और 11 से अधिक की महंगी इकॉनमी से रन खर्च किए। इतना ही नहीं उनकी खराब फॉर्म की वजह से उन्हें भारत की राष्ट्रीय टीम से भी बाहर रखा गया। मोहित शर्मा भी आठ मैचों में केवल दो विकेट ही ले पाए और अपना प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। इसी बीच गुजरात टाइटंस के राशिद खान का भी इस सीजन में प्रदर्शन फीका रहा। हालांकि उन्होंने 15 मैचों में नौ विकेट चटकाए, लेकिन 9.34 की महंगी इकॉनमी के कारण काफी रन लुटाए।
आईपीएल 2025 की सबसे फ्लॉप प्लेइंग 11
ऋषभ पंत 27 करोड़
मोहम्मद शमी 10 करोड़
आर अश्विन 9.75 करोड़
ईशान किशन 11.25 करोड़
जेक फ्रेजर-मैकगर्क 9 करोड़
वेंकटेश अय्यर 23.75 करोड़
राशिद खान 18 करोड़
नीतीश कुमार रेड्डी 6 करोड़
रचिन रविंद्र 4 करोड़
डेवोन कॉनवे 6.25 करोड़
मोहित शर्मा 2.2 करोड़
इम्पैक्ट प्लेयर- ग्लेन मैक्सवेल 4.2 करोड़












Click it and Unblock the Notifications