आईपीएल 2022 में धोनी और जडेजा के बीच हुआ झगड़ा! अम्बाती रायडू ने किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni and Jadeja: आईपीएल 2022 के दौरान रविन्द्र जडेजा और महेंद्र सिंह धोनी के बीच झगड़े की खबरें आई थीं। हालांकि ये महज अफवाहें थी। चेन्नई सुपर किंग्स में इन दोनों खिलाड़ियों के साथ खेल चुके अम्बाती रायडू की तरफ से एक बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। रायडू ने मामले पर बयान दिया है।

बिहाइंडवुड्स टीवी को इंटरव्यू देते हुए रायडू ने साफ़ तौर पर कहा कि धोनी और जडेजा के बीच झगड़े जैसी कोई बात नहीं थी। उन्होंने सभी खबरों को महज अफवाह करार दिया। हाल ही में आईपीएल में अपना अंतिम मुकाबला खेलकर रायडू ने संन्यास की घोषणा की थी।

ravindra jadeja and dhoni

रायडू ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि जड्डू बिलकुल भी माही भाई से निराश हुए होंगे। वह निराशा इसलिए थे क्योंकि टीम का प्रदर्शन खराब जा रहा था। उस वर्ष हर किसी का प्रदर्शन उम्मीदे के अनुसार नहीं रहा था। रायडू ने जडेजा के बेहतरीन खेल के पीछे धोनी का ही हाथ बताया।

उन्होंने कहा कि जो जडेजा आज हमें दिखाई दे रहे हैं, उनको माही भाई ने ही बनाया है। जडेजा उनके साथ खेलकर 10-12 सालों के सफर में ऐसा बने हैं। माही भाई भी खुश होंगे कि पिछले साल के खराब प्रदर्शन के बाद जिस खिलाड़ी को उन्होंने बनाया, वह टीम को फाइनल में जीत दिलाकर ले गया।

अम्बाती रायडू ने कहा कि जिस तरह चेन्नई अपने खिलाड़ियों को ट्रीट करती है, तभी सभी खिलाड़ी एकजुट रहते हैं। माही भाई अगले सीजन भी शायद टीम को लीड करेंगे, ऐसी उम्मीद मुझे है। जब तक वह खेलना चाहते हैं, उनको ही चेन्नई की कप्तानी करनी चाहिए।

गौरतलब है कि साल 2022 में चेन्नई का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। जडेजा को कप्तान बनाया गया था। लगातार हार के बाद उनको बीच में ही कप्तानी से हटाया गया और धोनी को कमान थमा दी गई थी। उस समय जडेजा का नाराज होने की खबरें आई थीं लेकिन आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+