'टीवी पर संस्कारी, घर में अत्याचारी', रिवाबा जडेजा की हरकत पर फूटा फैंस का गुस्सा

Fans Troll Ravindra Jadeja and his Wife Rivaba Jadeja: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में वापसी कर सकते हैं। चोट के कारण रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए थे। पहले टेस्ट मैच में रविंद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से ही शानदार प्रदर्शन किया था।

पिता ने किया बड़ा खुलासा

पिछले 15 साल से भारतीय टीम की तरफ से खेलने वाले रविंद्र जडेजा को लेकर उनके पिता ने बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविंद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने अपने बेटे और बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बात करते हुए अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने बताया कि उनका अपने बेटे रविंद्र जडेजा और बहू रिवाबा जडेजा से कोई संबंध नहीं है।

Rivaba Jadeja 1

5 साल से नहीं देखा पोती का चेहरा

उन्होंने कहा कि ना तो वह हमें बुलाते हैं और नहीं हम उन्हें आने के लिए कहते हैं। हमारे बीच किसी भी तरह का कोई भी रिश्ता नहीं है। 5 साल से उन्होंने अपनी पोती का चेहरा तक नहीं देखा है। बता दें कि जामनगर में एक 2BHK फ्लैट में 10 साल से जडेजा के पिता रह रहे हैं। अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने बताया कि रविंद्र जडेजा को क्रिकेटर बनने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। वह चौकीदारी करते थे इसके अलावा रविंद्र जडेजा की बहन ने भी उन्हें सफल बनाने में काफी मेहनत की।

फैंस कर रहे जमकर ट्रोल

अपनी बात को आगे जारी रखते हुए उन्होंने कहा कि अगर रविंद्र जडेजा की शादी नहीं हुई होती तो ही अच्छा होता। रविंद्र जडेजा के पिता के इस खुलासे के बाद लगातार सोशल मीडिया पर रिवाबा जडेजा ट्रोल हो रही हैं। फैंस लगातार उन पर निशान साध रहे हैं। रिवाबा जडेजा का एक वीडियो आईपीएल के दौरान वायरल हुआ था जिसमें वह रविंद्र जडेजा के पैर छूते हुए नजर आ रही थीं। इस पर एक यूजर ने लिखा कि टीवी पर संस्कारी, घर में अत्याचारी। इसके अलावा भी कई फैंस लगातार रिवाबा जडेजा को निशाने पर ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+