जिसने BCCI, भारत की परवाह नहीं की, उसके साथ खेलने जा रहे हैं गांगुली! फैंस ने पकड़ा अपना सिर

नई दिल्ली, 13 अगस्त: भारत की आजादी के 75 साल होने के मौके पर बीसीसीआई ने लीजेंड लीग क्रिकेट के साथ करार किया है जिसके तहत फंड जुटाने के लिए एक दिन का चैरिटी मैच खेला जाएगा। जहां पर इंडिया लीजेंड 11 और वर्ल्ड लीजेंड 11 के बीच मुकाबला होगा। इससे मुकाबले में आपको दुनिया के पूर्व दिग्गज देखने को मिलेंगे और मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में 15 सितंबर को होगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली इंडिया लीजेंड इलेवन की कप्तानी करेंगे और उन्होंने इसके लिए अपनी ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।

पुराने सितारों को एक बार फिर से फील्ड में देखने का मौका

पुराने सितारों को एक बार फिर से फील्ड में देखने का मौका

गांगुली ने पिछले हफ्ते ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए फोटो पोस्ट किया था।

कई फैंस सौरव गांगुली, ब्रेट ली और डेल स्टेन जैसे सितारों को एक बार फिर से फील्ड में देखना चाहते हैं तो कई भारतीय फैंस ऐसे भी हैं जिन्होंने एक खास नाम पर अपनी आपत्ति जताई है। कई भारतीय दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज हर्शल गिब्स के नाम से खुश नहीं है जो इयोन मोरगन की कप्तानी वाली वर्ल्ड लीजेंड इलेवन का हिस्सा हैं

जिसने BCCI, भारत की बेज्जती की

जिसने BCCI, भारत की बेज्जती की

हर्शल गिब्स ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में हुई कश्मीर प्रीमियर T20 लीग में हिस्सा लिया था और बीसीसीआई ने भारतीय सरकार के प्रबल विरोध के बावजूद ऐसा किया था। इतना ही नहीं गिब्स ने उस समय बीसीसीआई पर लताड़ भी लगाई थी कि वह क्रिकेट में राजनीति घुसा आ रहा है।

भारत में ही खेलने के लिए कैसे बुलाया

भारत में ही खेलने के लिए कैसे बुलाया

गिब्स ने कहा था कि उन्होंने मुझे धमकी दी है कि वह भारत में मुझे क्रिकेट से जुड़े हुए काम के लिए प्रवेश नहीं करने देंगे।

ऐसे में बीसीसीआई के प्रोग्राम में ही हर्शल गिब्स का शामिल होना भारतीय फैंस को लुभा नहीं रहा है। फैंस का मानना है कि यह बहुत ही हैरानी की बात है कि जो पूर्व खिलाड़ी बीसीसीआई पर और भारत पर इस तरह के आरोप लगा रहा था उसको भारत में ही खेलने के लिए कैसे बुलाया गया।

फैंस बीसीसीआई पर काफी गुस्सा

फैंस बीसीसीआई पर काफी गुस्सा

फैंस ने सौरव गांगुली की लीडरशिप वाले बीसीसीआई पर काफी गुस्सा निकाला है और यह भी अनुरोध किया है कि इस क्रिकेटर को भारत में किसी भी क्रिकेट से जुड़े काम के लिए प्रवेश नहीं करने देना चाहिए।

फैंस इसलिए भी निराश हुए हैं क्योंकि उनका मानना है कि ये सौरव गांगुली ही थे जिन्होंने हर्शल गिब्स को कश्मीर T20 लीग में भाग लेने से रोका होगा और अब भी खुद ही अपनी कप्तानी वाली टीम में उनका सामना करने के लिए तैयार हो रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+