'मुझे यकीन नहीं हो रहा...,' सैमसन को टीम इंडिया में मिली जगह, तो सोशल मीडिया पर आई रिएक्शन की बाढ़
भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाने के लिए तैयार है, जहां उन्हें तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं। इस दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार (30 नवंबर) को 10 दिसंबर से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका के सभी फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया की टीम का ऐलान कर दिया है।
भारत की वनडे टीम में संजू सैमसन की बहुप्रतीक्षित वापसी पर सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को दक्षिण अफ्रीका में भारत की तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है, लेकिन उससे पहले तीन मैचों की टी20I में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।

दरअसल, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से चूकने के तुरंत बाद उन्हें एकदिवसीय टीम में बुलाया गया, उनकी वापसी ऐसे समय में हुई है, जब भारत पुरुषों के टी20 विश्व कप 2024 की तैयारी कर रहा है। सैमसन की वापसी के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ चुकी है।
एक यूजर ने लिखा, टीम में सैमसन की वापसी के बाद इस बात का अनुमान लगाते हुए रिएक्शन दिया की वे अभी क्या सोच रहे होंगे। यूजर ने लिखा, 'मुझे यकीन नहीं आ रहा मेरा चयन हो गया है।' नीचे इस तरह के ओर भी रिएक्शन दिए गए हैं।
Sanju Samson right now. pic.twitter.com/OaJRPVImsj
— Abhi (@MCAlooster) November 30, 2023
Sanju to selectors pic.twitter.com/RNmmuLGbPT
— memes_hallabol (@memes_hallabol) November 30, 2023
Good day for Sanju Samson and Yuzvendra Chahal. Snubbed for the World Cup, both are in the ODI squad for South Africa
— Cricketwallah (@cricketwallah) November 30, 2023
Sanju samson is not an easy job 💔 #SanjuSamson pic.twitter.com/IytPZ2lfV1
— Dhrubojyoti Roy CS (@Dhrubojyot94752) December 1, 2023
Bcci to Sanju Samson every time 😂😂😂😂#SanjuSamson #INDvsSA #Cricket #viratkohli #hardik pic.twitter.com/nF3vwmfATL
— Smart mahi (@TheRock77100445) December 1, 2023
तीन वनडे मैचों के लिए भारत की टीम
ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।












Click it and Unblock the Notifications