'पाकिस्तान से चैम्पियंस ट्रॉफी होनी चाहिए दुबई शिफ्ट,' रचिन रविन्द्र की चोट के बाद PCB पर फूटा गुस्सा
Rachin Ravindra: पाकिस्तान में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम का रिनोवेशन होने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था। उसमें एक अप्रिय घटना देखने को मिली थी और फैन्स का भी जमकर गुस्सा फूट पड़ा। पीसीबी को अब खरी-खोटी सुनाई जा रही है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्टेडियम में उत्तम क्वालिटी के एलईडी लाइट्स लगाने का दावा किया था लेकिन उसी की वजह से न्यूजीलैंड के क्रिकेटर रचिन रविन्द्र को गंभीर चोट लग गई और उनके सिर से खून का झरना जैसा बहने लगा। रविन्द्र का वीडियो जमकर वायरल हुआ है।

दरअसल खुशदिल का एक शॉट उनको उस समय लगा, जब वह सीमा रेखा पर फील्ड करते समय गेंद को कैच करने जा रहे थे। लाइट्स के कारण उनको गेंद बिलकुल भी नहीं दिखी और बुरी तरह चोट लग गई। खून से लथपथ स्थिति में देखकर रविन्द्र को तुरंत मैदान से बाहर लेकर जाया गया।
हालांकि कीवी टीम ने इस मैच को जीत लिया लेकिन दर्शकों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को आड़े हाथों लिया है। सोशल मीडिया पर जमकर पाक बोर्ड की खबर ली जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि नई लाइट्स चीन से लाकर यहाँ लगा दी गई लेकिन प्लेयर्स की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। अगर ऐसा नहीं हो सकता है, तो फिर इवेंट को भारत से दुबई शिफ्ट किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications