DC vs MI: टिम डेविड के छक्के ने फैंस को किया लहूलुहान, कैच पकड़ने की कोशिश में चेहरे पर लगी चोट, देखें Video
IPL 2024, DC vs MI: आईपीएल 2024 में आज 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच हाई-वोल्टज मुकाबला खेला गया। दिल्ली ने मुंबई को ये मैच 10 रन से हरा दिया। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच के दौरान गेंद पकड़ने की कोशिश में चेहरे पर गेंद लगने से एक फैंस घायल हो गया, जिसके फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
दरअसल, फैन के घायल होने की यह घटना उस वक्त घटी, जब एमआई के रन चेज के दौरान 14वें ओवर में टिम डेविड, खलील अहमद के खिलाफ स्ट्राइक पर थे। बल्लेबाज ने ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाया, जिसे स्टैंड में मौजूद एक फैन ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन चूक गया।

गेंद उनके चेहरे पर लगी जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाना पड़ा। चोटिल होने के बाद उन्हें अपना चेहरा सफेद रूमाल से ढंकते देखा गया।
मैच की बात करें तो टॉस जीतना और पहले फील्डिंग का चुनाव करना मुंबई के लिए अच्छा नहीं रहा, क्योंकि जेक फ्रेजर-मैकगर्क की 84 रनों की तूफानी पारी ने विपक्षी गेंदबाजों को परेशान कर दिया। दिल्ली ने मैकगर्क की तूफानी पारी की मदद से बोर्ड पर 257 रन लगाए।
258 रनों का पीछा करते हुए, एमआई को अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वह जल्दी-जल्दी विकेट खोती रही। बाद में, तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन एमआई को लाइन पार कराने में असफल रहे। एमआई के लिए तिलक वर्मा ने 63 रन बनाए जबकि कप्तान हार्दिक पंड्या ने 46 रन बनाए। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी 26 रन बनाए। डीसी के लिए खलील अहमद और रसिख दार सलाम ने तीन-तीन विकेट लिए।
ये भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या को इतनी प्राथमिकता न दें....टी20 वर्ल्ड कप विजेता ने स्टार क्रिकेटर को लेकर क्यों कही ये बात?
मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमराह, नुवान तुषारा।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग 11: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद।












Click it and Unblock the Notifications