IPL से पहले RCB के कप्तान ने खड़ा किया रनों का अंबार, 11 गेंदों में जड़ दिए 52 रन और फिर...

SA T20 Joburg Super Kings vs Sunrisers Eastern Cape: साउथ अफ्रीका टी20 लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स की फ्रेंचाइजी जॉबर्ग सुपर किंग्स ने एक और धमाकेदार जीत हासिल कर ली है।

Faf du Plessis

SA T20 Joburg Super Kings vs Sunrisers Eastern Cape: जोबर्ग सुपरकिंग्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर साउथ अफ्रीका टी20 लीग में अपने सफर को आगे बढ़ाया। कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने एक बार फिर टीम के लिए सबसे अधिक रनों की पारी खेली। इस लीग में फाफ डु प्लेसिस का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। वह टूर्नामेंट के इस सीजन अपना दूसरा शतक जड़ने से चूक गए। इस मैच में फाफ डु प्लेसिस टीम के लिए 92 रन बनाने में कामयाब रहे।

प्लेसिस की टीम ने 24 रन से जीता मैच

सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 24 रन से हराकर जोबर्ग सुपरकिंग्स ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में अपना धमाकेदार प्रदर्शन जारी रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जोबर्ग की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 160 रन बनाए थे। सनराइजर्स के सामने जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य था। लेकिन सनराइजर्स की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 136 रन ही बना सकी। इस तरह जोबर्ग सुपरकिंग्स ने 24 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही जोबर्ग सुपरकिंग्स सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

फाफ डु प्लेसिस ने खेली तूफानी पारी

जोबर्ग सुपरकिंग्स के लिए कप्तान प्लेसिस ने 61 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 92 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 52 रन सिर्फ 11 गेंदों में ही हासिल किया। 7 चौके और 4 छक्कों को मिलाकर उन्होंने 11 गेंदों में ताबड़तोड़ 52 रन जड़ दिए। प्लेसिस की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर वह ट्रेंड कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस भी इस विस्फोटक बल्लेबाज को लेकर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं देने का काम कर रहे हैं।

आईपीएल से पहले दिखाया फॉर्म

आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी करने वाले फाफ डु प्लेसिस के प्रदर्शन से फैंस बेहद खुश हैं। वह फाफ डु प्लेसिस से आईपीएल में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। फाफ डु प्लेसिस को विराट कोहली की जगह आरसीबी का कप्तान बनाया गया था। विराट कोहली के अलावा टीम के पास ग्लेन मैक्सवेल जैसा विस्फोटक खिलाड़ी भी मौजूद हैं। ऐसे में आरसीबी की टीम आईपीएल 2023 में पहली बार ट्रॉफी जीतना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+