IPL 2023 में चौके-छक्कों की बरसात करने वाले फाफ डु प्लेसिस खेलेंगे वर्ल्ड कप! जानिए RCB के कप्तान ने क्या कहा
ipl 2023, Faf du Plessis: आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के लिए आईपीएल का यह सीजन अब तक शानदार गुजरा है।

Faf du Plessis in World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर होने के बावजूद फाफ डु प्लेसिस लगातर क्रिकेट लीग में हिस्सा ले रहे हैं। आईपीएल में भी वह हर साल बल्ले से कमाल करते रहे हैं। इस सीजन भी उनका बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है।
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे: आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस इस सीजन आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों में उनके बल्ले से सबसे अधिक 576 रन आए हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर विरोधी टीमों के खिलाफ जमकर रन बनाने का काम किया है।
वर्ल्ड कप में होगी वापसी! फाफ डु प्लेसिस के फॉर्म को देखते हुए ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि प्लेसिस वर्ल्ड कप में वापस दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम में फाफ डु प्लेसिस जैसे प्लेयर की जरूरत है। भारत में इस साल वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, जिसके लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है।
साल 2021 में खेला था अंतिम मैच: साल 2021 में फाफ डु प्लेसिस ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद हेड कोच मार्क बाउचर और क्रिकेट डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ के साथ विवाद के कारण वह टीम से बाहर हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से दूरी बनाने का मन बना लिया था।
वर्ल्ड कप खेलने का इरादा नहीं: क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक फाफ डु प्लेसिस ने साउथ अफ्रीका के लिए वर्ल्ड कप खेलने के सवाल पर अभी कोई जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जब सही समय होगा तब मैं इस बारे में ज्यादा बता पाउंगा। इस वक्त इसको लेकर बयान देने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मैं अभी आईपीएल में खेल रहा हूं।
प्लेसिस से आरसीबी को उम्मीद: आरसीबी की टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए बाकी बचे हुए मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। फाफ डु प्लेसिस ने अपनी कप्तानी में अब तक टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। फाफ डु प्लेसिस की कोशिश टीम को पहली बार आईपीएल खिताब दिलाने की होगी।












Click it and Unblock the Notifications