क्या विराट कोहली होंगे ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा की जगह कप्तान? जानिए वायरल दावों की सच्चाई
क्या विराट कोहली को रेड बॉल क्रिकेट में एक बार फिर से भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए देखा जा सकेगा? रोहित शर्मा की जगह कोहली होंगे भारतीय टीम के कप्तान? सोशल मीडिया पर कुछ इसी तरह की बातें देखने को मिल रही है कि कोहली वापस कप्तानी करेंगे।
खबरों के अनुसार भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के दौरान एक मैच से बाहर रह सकते हैं। उस स्थिति में कप्तान कौन होगा? सोशल मीडिया पर दावे किये जा रहे हैं कि उस टेस्ट मैच में रोहित की जगह कप्तानी किंग कोहली के हाथों में होगी।

ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बीसीसीआई की तरफ से कोई उपकप्तान नियुक्त नहीं किया गया था। हालांकि अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को उपकप्तान मिला है। जसप्रीत बुमराह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अगर रोहित नहीं खेलते हैं, तब भी भारतीय टीम को कोहली लीड नहीं करने वाले हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार रोहित की अनुपस्थिति में टीम इंडिया को लीड करने के लिए दो दावेदार मौजूद हैं। जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल के रूप में दो प्लेयर टीम में हैं।
कीवी टीम के खिलाफ बुमराह को उपकप्तान बनाकर बीसीसीआई की तरफ से संदेश दिया गया है कि कोहली वापस कप्तान नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया में भी बुमराह को उपकप्तान बनाकर भेजा जा सकता है। उस समय अगर रोहित नहीं खेलते हैं, तो उपकप्तान ही टीम को लीड करेगा। कोहली की अनुपस्थिति में अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऐसा ही किया था। रहाणे टीम के उपकप्तान थे। कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के मौके पर वापस भारत आ गए थे।
बुमराह भारतीय टीम में लीडरशिप ग्रुप में सदस्य रहे हैं। साल 2022 में वह इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में वह टीम इंडिया के मुख्य प्लेयर्स में से एक हैं। ऐसे में कप्तानी के लिए पहली पसंद वही होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications