Fact Check: Fact Check: रोहित को कप्तानी से हटाने पर सचिन ने छोड़ दी मुंबई इंडियंस? जानें वायरल दावे का सच

Fact Check: आईपीएल का आगामी सीजन आने से पहले मुंबई इंडियंस की तरफ से एक बड़ा कदम उठाया गया है। रोहित शर्मा को कप्तानी के कार्यभार से मुक्त करते हुए हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बना दिया गया। पिछले 10 साल से रोहित शर्मा ही मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी का जिम्मा सम्भाल रहे थे।

इस बीच कुछ ऐसी खबरें भी आई हैं जिनको सुनकर हर कोई चौंक सकता है। सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटर रहे हैं। उनको लेकर कुछ रिपोर्ट्स आ रही हैं कि वह मुंबई इंडियंस को छोड़ चुके हैं। कहा जा रहा है कि रोहित को कप्तानी से हटाने पर तेंदुलकर ने यह फैसला लिया है।

rohit and sachin

सोशल मीडिया पर किये जा रहे इन दावों में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। सचिन तेंदुलकर अब भी मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और दावे चलते रहते हैं। सचिन तेंदुलकर को लेकर भी इसी तरह की फर्जी खबरें देखी गई हैं।

सचिन तेंदुलकर शुरू से ही मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े हुए हैं। तेंदुलकर पहले इस टीम के कप्तान रहे और खेल को अलविदा कहने के बाद मेंटर के तौर पर मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे हैं। साल 2012 में कप्तानी छोड़ने के बाद अगले दो सीजन वह बतौर खिलाड़ी खेले थे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013 में आईपीएल का खिताब जीता था। उसके बाद सचिन तेंदुलकर नहीं खेले और संन्यास ले लिया। वह टीम में मेंटर के तौर पर साथ हैं लेकिन हर मैच में साथ नहीं जाते। पार्ट टाइम वह टीम के साथ जुड़े रहते हैं। आईपीएल 2024 में सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को खेलते हुए देखा जा सकता है। मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को रिटेन किया है। गौरतलब है कि आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में रोहित शर्मा का नाम आता है। वह मुंबई इंडियंस को 5 बार खिताब दिला चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+