Fact Check: युवराज सिंह ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों को नहीं दिए 600 ट्रैक्टर? अब आया असली सच सामने

Fact Check: पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने कई जिलों को बुरी तरह प्रभावित किया है। राहत और बचाव कार्यों के बीच सोशल मीडिया पर एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है। फेसबुक और इन्स्टाग्राम पर पोस्ट में कहा जा रहा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए 600 ट्रैक्टर दान किए हैं।

फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कई यूज़र्स ने यह लिखा है कि युवराज सिंह ने पंजाब में फंसे लोगों की मदद के लिए 600 ट्रैक्टर देने का वादा किया है। कुछ जगह तो तस्वीरों के साथ यह संदेश बात बताई जा रही है, जिसे देखकर लोग युवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

yuvraj singh

हालांकि यह बात सच है कि बाढ़ प्रभावितों की मदद करने के लिए पंजाब से कई सेलिब्रिटीज आगे आए हैं, इनमें हरभजन सिंह, मीका सिंह, दिलजीत, युवराज सिंह सहित कई नाम हैं। 600 ट्रैक्टर देने का दावा थोड़ा बड़ा और अजीब लगता है, इस वजह से फैक्ट चेक जरूरी हो जाता है।

क्या सच्चाई सामने आई

वनइंडिया ने इन सभी दावों और तस्वीरों की पड़ताल करते हुए युवराज सिंह के कैंसर फाउंडेशन 'YouWeCan' में फोन कर हकीकत जानने का प्रयास किया। फाउंडेशन में काम करने वाले एक शख्स ने बताया कि जो भी दावे सोशल मीडिया पर किये जा रहे हैं, उनमें सच्चाई नहीं है।

यह भी बताया गया कि सोशल मीडिया पर फेक पोस्ट और तस्वीरें चलाई जा रही हैं, 600 ट्रैक्टर देने जैसा काम नहीं हुआ है। हमारे ध्यान में ऐसा कुछ भी नहीं है। अगर ऐसा हुआ होता, तो अब तक सबको पता चल गया होता। जो भी चीजें सोशल मीडिया पर हैं, वो सब फर्जी हैं।

लोगों ने बिना सत्यापन किये फैलाई अफवाह

इससे स्पष्ट है कि यह महज एक वायरल अफवाह है जो बिना सत्यापन के सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है। ऐसे समय में जब बाढ़ प्रभावित लोगों को असली मदद की ज़रूरत है, इस तरह की अपुष्ट सूचनाएं गुमराह करने का काम करती हैं। लोगों को ऐसी खबरें शेयर करने से पहले चेक अवश्य करना चाहिए। हालांकि युवराज सिंह भी उन तमाम सेलिब्रिटीज में शामिल हैं, जिन्होंने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की मदद की है लेकिन उनकी तरफ से क्या किया गया है, इसकी जानकारी पब्लिक में बाहर नहीं आई है। युवराज सिंह मदद तो करते हैं लेकिन वह करने के बाद यह नहीं बताते कि ये मैंने कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+