Fact Check: क्या विराट कोहली ने किया पाकिस्तानी झंडे पर साइन? हैरान करने वाला सच आया सामने!
Fact Check On Virat Kohli Picture: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय बाद नीली जर्सी में नजर आने वाले हैं। मार्च 2025 के बाद विराट कोहली अब एक बार फिर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की तैयारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली एक्शन में नजर आने वाले हैं। फैंस बेसब्री के साथ उनकी बल्लेबाजी का इंतजार कर रहे हैं।
मैच से पहले कोहली ने की जमकर प्रैक्टिस (Fact Check On Virat Kohli Picture)
आईपीएल 2025 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 17 साल का सूखा खत्म करते हुए खिताब जीता था। अब सभी की निगाहें एक बार फिर नीली जर्सी पर होंगी। ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अभ्यास सेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहे हैं। जिसमें विराट कोहली जमकर पसीना बहा रहे हैं।

कोहली ने किया पाकिस्तानी झंडे पर साइन?
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें कोहली को एक पाकिस्तानी झंडे पर ऑटोग्राफ देते हुए दिखाया गया था। हालांकि, सच्चाई यह है इस तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई थी। असली वीडियो में कोहली ने एक फैंस द्वारा लाई गई केवल अपनी आरसीबी की जर्सी पर हस्ताक्षर किए थे। लेकिन किसी ने इस वीडियो से छेड़छाड़ करते हुए आरसीबी की जगह पाकिस्तान का झंडा जोर दिया है।
वर्ल्ड कप 2027 पर होगी कोहली की नजर
विराट कोहली का अनुभव भारतीय टीम के लिए अहम है, खासकर ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल परिस्थितियों में वह टीम के लिए सबसे बड़े प्लस प्वाइंट होंगे। यह सीरीज कोहली को 2027 विश्व कप में अपनी जगह मजबूत करने का मौका भी देगी। कोहली के क्रीज पर उतरते ही स्टेडियमों के खचाखच भरने की उम्मीद है, जैसा कि हमेशा होता आया है।
कोच गंभीर ने दिया था बड़ा बयान
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने कोहली और रोहित शर्मा की वापसी पर सकारात्मक टिप्पणी की है। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद गंभीर से 2027 विश्व कप में इन दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों की भागीदारी के बारे में पूछा गया था। गंभीर ने वर्तमान में बने रहने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि देखिए, 50 ओवर का विश्व कप अभी भी ढाई साल दूर है, और मुझे लगता है कि वर्तमान में बने रहना बहुत महत्वपूर्ण है। जाहिर है, वे बेहतरीन खिलाड़ी हैं, वे वापसी कर रहे हैं, उनका अनुभव ऑस्ट्रेलिया में भी बहुत काम आएगा।












Click it and Unblock the Notifications