Fact Check: क्या हार्दिक ने खुद गुजरात टाइटंस छोड़ जाने का फैसला लिया? पूरा सच आ गया सामने
Fact Check Hardik Pandya left Gujarat Titans: आईपीएल नीलामी से पहले खिलाड़ी रिटेन और रिलीज करने की विंडो में कई दिग्गज बाहर हुए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस और आरसीबी ने खिलाड़ियों को रिलीज किया है। सबसे बड़ी चर्चा का विषय हार्दिक पांड्या बन गए। हार्दिक पांड्या अपनी पुरानी आईपीएल टीम में लौट आए हैं।
हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने रिटेन किया था, इसके बाद उनको दो घंटे बाद ट्रेड करने की खबर सामने आई। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस द्वारा ट्रेड करने की खबर तेजी से सामने आई और जंगल की आग की तरह फ़ैल गई। किसी को कुछ समझ नहीं आया।

हार्दिक पांड्या के बदले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को कोई खिलाड़ी नहीं दिया। उनको कैश डील से वापस लाया गया है, पांड्या की प्राइस 15 करोड़ रुपये है, यह राशि देकर उनको मुंबई इंडियंस में शामिल कर लिया गया। अब उनके जाने को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है।
क्या हार्दिक ने खुद छोड़ी गुजरात टाइटंस टीम
माना जा रहा था कि हार्दिक पांड्या को गुजरात ने मुंबई इंडियंस को दिया है। ऐसी खबरें भी आई थी कि मुंबई इंडियंस अपने पुराने खिलाड़ी को वापस लाना चाहती थी, इस वजह से 15 करोड़ देकर उनको शामिल किया गया है। अब सच कुछ और ही आया है, जिससे हैरानी हो सकती है।
गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर ऑफ़ क्रिकेट विक्रम सोलंकी ने सोमवार को एक बयान में सभी खबरों और अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या ने खुद ही अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में जाने की इच्छा जताई थी। वह चले गए और हम उनके फैसले का सम्मान करते हैं।
गौरतलब है कि पिछले दो सीजन हार्दिक पांड्या गुजरात के कप्तान थे। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात ने अपना पहला सीजन खेलते हुए खिताबी जीत दर्ज की थी। पिछले सीजन भी गुजरात ने फाइनल खेला था। वहां चेन्नई सुपर किंग्स के सामने हार का सामना करना पड़ा था।












Click it and Unblock the Notifications