रोहित-कोहली के बाद अक्षर पटेल ने भी किया संन्यास का ऐलान? कहा- मेरा और क्रिकेट का सफर यहीं तक...!
Axar Patel Retirement: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने लंबे समय तक भारत के लिए टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया है। उनके संन्यास की घोषणा के बाद कई युवा खिलाड़ियों को टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। इस बीच अब एक और भारतीय खिलाड़ी के संन्यास की खबरें सामने आ रही है।
क्या अक्षर पटेल ने लिया संन्यास (Axar Patel Retirement)
आईपीएल 2025 के समापन के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को क्रिकेट से संन्यास लेते हुए दिखाया गया। वीडियो में अक्षर पटेल ने भावुक अंदाज में कहा कि उनका और क्रिकेट का सफर यहीं समाप्त हो गया है। इस अनाउंसमेंट ने क्रिकेट फैंस के बीच हैरानी और चर्चा का माहौल बना दिया है। लेकिन असलियत कुछ और ही है।

अक्षर पटेल ने की थी दिल्ली की कप्तानी
जब हमने इस वीडियो की जांच की तो इसमें यह तथ्य सामने आया कि यह वीडियो असली नहीं, बल्कि AI तकनीक से तैयार किया गया है। अक्षर पटेल ने न तो किसी माध्यम से संन्यास की घोषणा की है और न ही सोशल मीडिया पर ऐसा कोई संदेश शेयर किया है। इसके साथ ही BCCI ने भी इस तरह की कोई पुष्टि नहीं की है। साल 2025 में अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे और टीम ने उनकी कप्तानी में प्वॉइंट्स टेबल में पांचवां स्थान हासिल किया था।
भारतीय टी20 टीम के हैं उपकप्तान
इसके अलावा अक्षर पटेल अभी भी भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हैं और टीम में उनका अहम योगदान रहा है। बता दें कि पिछले महीने विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था। टेस्ट के अलावा ये दोनों खिलाड़ी टी20 क्रिकेट से भी संन्यास ले चुके हैं। इन दिग्गजों के संन्यास के बाद अक्षर पटेल टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। ऐसे में वायरल वीडियो केवल अफवाह है।












Click it and Unblock the Notifications