AUS vs PAK: शाहीन अफरीदी पाकिस्तान के मुख्य गेंदबाज, जानिए क्यों किया उनको सिडनी टेस्ट से बाहर
AUS vs PAK: सिडनी में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मुकाबला 3 जनवरी को खेलेगी। 2 टेस्ट मैच हारकर पाकिस्तानी टीम पहले ही सीरीज गंवा चुकी है। अंतिम मुकाबले में पाकिस्तानी टीम जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी, हालांकि काम आसान नहीं होगा।
सिडनी टेस्ट मैच से एक दिन पहले पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस प्लेइंग 11 में पाक टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को शामिल नहीं किया गया है। अफरीदी इस प्लेइंग 11 से बाहर हैं।

मुख्य खिलाड़ी को बाहर करने के बाद सवाल तो उठेगा ही कि क्यों अफरीदी को बाहर रखा गया है। इसे लेकर कप्तान शान मसूद ने कारण भी बताया है। वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते शाहीन अफरीदी को प्लेइंग 11 से बाहर रखा गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मसूद ने कहा कि हाल ही के समय में वर्ल्ड क्रिकेट में शाहिद अफरीदी ने सबसे ज्यादा ओवर डाले हैं। वह अपना 150 फीसदी ट्रेनिंग सेशन में देते हैं और अपने साथियों को मोटिवेट करते हैं।
मसूद ने आगे कहा कि अफरीदी हमारे मुख्य खिलाड़ी हैं और यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी उनका पूरी तरह से ध्यान रखें। मसूद ने अपने इस बयान से साफ दर्शा दिया कि अफरीदी को इस मुकाबले में रेस्ट दिया गया है और उनके ऊपर ज्यादा वर्कलोड ना हो, इसका ध्यान रखा गया है।
हालांकि पाकिस्तानी टीम के लिए यह मुकाबला अहम माना जा सकता है क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स इस मैच से मिलने वाले हैं। अगर पाकिस्तान की टीम यह मुकाबला हार जाती है तो उनको भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया की नजरें क्लीन स्वीप की तरफ है। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का यह अंतिम मुकाबला है। वार्नर सिडनी में घरेलू दर्शकों के सामने अपना अंतिम टेस्ट मैच खेल रहे हैं और एक दिवसीय क्रिकेट से है संन्यास की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11
सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, साजिद खान, आमिर जमाल, हसन अली, मीर हमजा












Click it and Unblock the Notifications